जब Sridevi को पता चला कि स्कूल के एक लड़के को उनकी बेटी Janhvi Kapoor पर क्रश है, भड़क गईं थी श्रीदेवी स्कूल में जाकर मचा दिया था हंगामा

When Sridevi got angry  boy having crush on Janhvi Kapoor: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी जोकि अपने कुशल अभिनय के लिए जानी जाती थी, लेकिन वे एक काफी प्रोटेक्टिव मां भी थी। श्रीदेवी ने कभी भी अपने बेटी जान्हवी कपूर को कम उम्र में डेट करने की इजाजत नहीं दी थी, इसके अलावा वे जान्हवी के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सचेत रहती थी। जब जान्हवी स्कूल में पढ़ रही थी, तब श्रीदेवी को पता चला कि कोई स्कूल लड़का जान्हवी को पसंद करता है। यह बात जानकर श्रीदेवी ने स्कूल में जाकर हंगामा मचा दिया था। इस बात का खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने किया है। 

जान्हवी ने हाल ही में कुशा कपिला के  स्वाइप राइड विद टिंडर पर इस बात का खुलासा किया है। जान्हवी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मम्मी मेरे स्कूल आईं जब उन्हें पता चला कि इस लड़के को मुझ पर क्रश है। वह स्कूल आई और मेरे टीचर से शिकायत की। वह स्कूल में जबरन घुस गई, और उन्होंने कहा कि मैंने उसे स्कूल यह सब करने के लिए नहीं भेजा है।’’

इसके अलावा जान्हवी ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे कम उम्र में किसी को डेट करें। जान्हवी ने केहा कि, “मेरा पहला सीरियस ब्वॉयफ्रेंड उसी उम्र का था और हम चुप-चुप से मिलते थे, और इसमें एक मजा आता था। लेकिन दुर्भाग्य से वह रिश्ता ख़त्म हो गया क्योंकि मुझे बहुत झूठ बोलना पड़ा। माँ और पापा ने कहा था कि तुम्हारा कभी कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं होगा। वे बहुत रूढ़िवादी थे।’’

जान्हवी ने इसी पर आगे कहा कि, “तभी मुझे एहसास हुआ कि आपके माता-पिता की सहमति और उनके साथ पारदर्शिता होने से सब कुछ इतना आसान हो जाता है। यह आपको अपने निर्णयों के बारे में बहुत अधिक कॉन्फिडेंट महसूस कराता है, और उनके साथ बातें साझा करना बहुत ही अच्छा रहता है।’’

जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बवाल’ में नजर आईं थी। इस फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी देखने को मिली है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने Ayushmann Khurrana की Dream Girl 2 ने ओपनिंग डे पर की अच्छी कमाई

Latest Posts

spot_img

you may like