जब Simi Garewal ने बताया कि Rekha से Amitabh Bachchan के प्यार होने वाला सवाल पूछना कितना कठिन रहा था, रेखा ने भी खुलकर अमिताभ के लिए अपने प्यार का किया था इजहार?

When Simi Garewal Asked Rekha’s Love For Amitabh Bachchan: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और शो होस्ट सिमी ग्रेवाल आज 76 वर्ष की हो गई हैं। सिमी ग्रेवाल ने इन बीते वर्षों में  बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में खूब काम किया है। सिमी ग्रेवाल का 90s में एक शो Rendezvous with Simi Garewal काफी पॉपुलर हुआ था। इस शो में उन्होंने शाहरुख खान, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और रेखा समेत कई सेलिब्रेटीज का इंटरव्यू लिया था। लेकिन इस शो में सबसे ज्यादा रेखा का इंटरव्यू चर्चा का विषय बना था। इस शो में सिमी ग्रेवाल ने रेखा से अमिताभ बच्चन के साथ उनके प्रेम संबंध के बारे में पूछा था, जिसका जवाब रेखा ने खुलकर दिया था। 

सिमी ने रेखा से अमिताभ बच्चन के बारे में सवाल पूछते हुए कहा था कि क्या वे कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ प्रेम में थी? इसपर जवाब देते हुए रेखा ने कहा था कि, ‘’बिल्कुल। ओह, यह एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न है। मुझे अभी तक एक भी ऐसा पुरुष, महिला, बच्चा नहीं मिला है जो मदद कर सके लेकिन पूरी तरह से, जोश से, पागलपन से, हताश होकर, निराशाजनक रूप से उसके प्यार में पड़ जाए। तो मुझे क्यों अलग किया जाना चाहिए? मैं क्या इनकार करूं? मुझे उससे प्यार नहीं है? बेशक मैं हूँ। ‘दुनिया भर का प्यार आप ले लीजिएगा’, मैं उस व्यक्ति के लिए ऐसा महसूस करता हूं।’’

सिमी ग्रेवाल ने साल 2015 में द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि क्या उन्हें रेखा से डायरेक्टली अमिताभ के बारे में प्रश्न पूछना आसान था या फिर कठिन? इसपर सिमी ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘’उनसे अमिताभ के बारे में सवाल पूछना आसान था। अगर मैं जयललिता से पूछ सकती हूं कि क्या वह कभी एमजीआर से प्यार करती थीं, तो रेखा से अमिताभ के बारे में पूछना बहुत आसान था। बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने उन्हें कैसे खुलकर बोलने के लिए प्रेरित किया। मुझे नहीं पता था कि मैंने कुछ खास किया है या नहीं। मैं इसका विश्लेषण नहीं करना चाहती। मैंने सिर्फ अच्छे दोस्त की तरह बातचीत की।’’

ये भी पढ़ें: Kiran Kumar ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rekha के साल 1975 के इस विवादित बयान पर कई सालों बाद दी प्रतिक्रिया, बोले मैं उनसे मिला नहीं हू जब मिलेंगे तब बात करेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like