जब Shammi Kapoor ने अपने पिता Prithviraj Kapoor के साथ पहली बार शराब और सिगरेट पी और पिता से बोले मैं आपकी हमेशा इज्जत करूंगा, लेकिन..

When Shammi Kapoor Drank Alcohol With His Father Prithviraj Kapoor: बॉलीवुड के दिवंगत  सुपरस्टार शम्मी कपूर की आज 92वीं बर्थ एनिवर्सरी है। शम्मी कपूर का जन्म आज है कि दिन 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। शम्मी कपूर जोकि अपने पिता पृथ्वीराज कपूर का काफी सम्मान करते थे  और अपने पिता के काफी करीब थे, उन्होंने ने एक बार खुलकर अपने पिता से कह दिया था कि वे उनकी हमेशा इज्जत करेंगे, लेकिन वे उनके सामने सिगरेट और शराब पीना चाहेंगे। 

शम्मी ने कई सालों पहले हमें दिए एक विशेष इंटरव्यू में इस बार में बताया था। शम्मी ने बताया था कि जब उनकी गीता बाली के साथ शादी हुई, तो वे भोपाल अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से आशीर्वाद लेने गए थे और उसी दिन उन्होंने अपना पिता को एक वचन दिया था। शम्मी ने कहा था कि, ‘’उस रात मैंने उनसे कहा कि मैं अब आपके और करीब रहना चाहता हूं। और जैसा कि मैं एक शराब और स्मोकिंग करने वाला व्यक्ति हूं, तो आपसे दूर भागता हूं। यह एक बहुत प्रथागत है, बाप के सामने उनकी इज्जत बहुत करते हैं। तो मैंने कहा कि मैं आपकी इज्जत वैसे भी कर लूंगा, वो मैं क्यों नहीं कर सकता? लेकिन अपनी शादी के बाद मैं अपने पिता के पास गया और मैंने एक गिलास निकाला और उसमें शराब डाली और बोला चीयर्स और उनके सामने मैंने सिगरेट पी। और इसके बारे में मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा और मैंने जिंदगी बार यही किया और इससे मैंने अपने पिता के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताया।’’

इसी इंटरव्यू में शम्मी कपूर ने यह भी बताया था कि वे जब शुरूआत में उनकी पांच साल तक कई फिल्में नहीं चली, तो उन्हें थोड़ा लगा था। शम्मी ने कहा था कि वे राज कपूर के भाई थे, पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे और गीता बाली के पति थे और वो कुछ नहीं थे और यह बाती उन्हें चुभती भी थी, लेकिन इन्हीं बातों से वे प्रोत्साहित भी होते थे। 

ये भी पढ़ें: R Balki जब Rajesh Khanna का आखिरी ऐड शूट करते वक्त रोने लगे, बोले अभिनेता के हाथों में ड्रिप बोटल लगी हुई थी और वो..

Latest Posts

spot_img

you may like