जब Shakti Kapoor ने  Ajay Devgn को कहा था  नॉर्मल लुकिंग हीरो, बोला था Phool Aur Kaante एक्शन की वजह से इतनी बड़ी हिट हुई

When Shakti Kapoor Called Ajay Devgn A Normal Looking Hero: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन जिन्होंने साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और अजय देवगन इस फिल्म से स्टार बन गए थे। अजय इस फिल्म से एक सफल एक्शन हीरो के रूप में लॉन्च हुए थे। इस फिल्म में दर्शकों को उनकी एक्टिंग और एक्शन दोनों ही काफी पसंद आया था। बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शक्ति कपूर ने भी अजय देवगन की एक्शन की तारीफ की थी। 

अभिनेता शक्ति कपूर ने लहरें को साल 1991में दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन की तारीफ करते हुए उन्हें एक नॉर्मल लुकिंग हीरो भी कह दिया था। शक्ति कपूर ने इस इंटरव्यू में हमसे बातचीत करते हुए एक्शन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा था कि, जितना महत्वपूर्ण डांस हैं फिल्मों में उतना ही आज की डेट में एक्शन जरूरी है। अब देखिए अभी फिल्म आई ‘फूल और कांटे’ और उसमें नॉर्मल लुकिंग अजय देवगन साहब हीरो हैं। पर उनका एक्शन इतना अच्छा था, उन्होंने सारा एक्शन खुद किया फिल्म में कि थियेटर के अंदर जब वो शॉट्स दे रहे हैं, तो लोग उठकर तालियां बजाते हैं। और यह फिल्म एक बहुत बड़ी सफल फिल्म हुई है, क्योंकि उस लड़के ने सारा एक्शन खुद किया। इस एक्शन के लिए उसने एक्टर बनने से पहले काफी ट्रेनिंग ली है। हालांकि, उनके खुद के पिता मिस्टर वीरू देवगन जी फाइट कंपोजर हैं। लेकिन जिस तरह उसने (अजय देवगन) ट्रेनिंग ली है, अगर इसी तरह से हमारे जितने नए एक्टर्स आते हैं, अगर वो भी ट्रेनिंग लेंगे तो इससे वे काफी सफल होंगे। और इससे वे बहुत बड़े स्टार बन सकते हैं। इसीलिए एक्शन का बहुत महत्व है।’’

इसी इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री के फाइटर्स और डुप्लिकेट्स की भी तारीफ की थी। शक्ति ने कहा था कि फाइटर्स और डुप्लिकेट्स का काम काफी ज्यादा रिस्की हैं और उस हिसाब से इंडस्ट्री को उनकी केयर करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: जब Anupam Kher ने पत्रकार को थप्पड़ मार दिया और Salman Khan बोले कि बिल्कुल ठीक किया उन्होंने

Latest Posts

spot_img

you may like