When Shah Rukh Khan Slapped By Her Co-Star: निर्देशक कुंदन शाह की फिल्म कभी हां कभी ना 1994 में रिलीज एक कामयाब फिल्म थी। जिसके गीत संगीत को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में नये नवेले शाहरूख खान के साथ नई नवेली सिंगर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति लीड में थी। लोगों को दोनों की परदे पर केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इन दोनों के अलावा फिल्म में दीपक तिजोरी और नसीरूद्दीन शाह ने भी अहम रोल निभाया था। एक बार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक घटना को याद करते हुए बताया कि था कि वो शाहरूख खान के साथ एक सीन की शूटिंग करने के बाद रोने लगी थी।
दरअसल इस फिल्म में हीरोइन को एक सीन में हीरो को थप्पड़ मारना होता है। थप्पड़ मारने की ये शूटिंग जब हो रही थी। तब शॉट में परफेक्शन लाने के लिए सुचित्रा ने शाहरूख खान, जो कि फिल्म में सुनील का किरदार कर रहे थे। एक के बाद एक करके कई थप्पड़ मार दिए थे। फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह को थप्पड़ वाले सीन में रियलटी की जरूरत थी। इसलिए सुचित्रा शाहरूख खान को असल में थप्पड़ मारती गई और इस दौरान कई टेक्स भी हुए। सुचित्रा के मुताबिक वो शाहरूख खान के जेस्चर से तभी प्रभावित हो गई थी। क्योंकि असल में कई थप्पड़ खाने के बावजूद शाहरूख खान एक जेंटलमैन की तरह सारे थप्पड़ सहते जा रहे थे।
सुचित्रा कृष्णमुर्ति ने फिर आगे कहा कि शॉट के खत्म होने के बाद वो अपने आपको को दोषी मान रही थी। इस वजह से वो कुछ देर तक रोती रही। ताकि वो कुछ हद तक पश्चाताप कर सके। सुचित्रा ने बाद में कई फिल्में भी की, लेकिन उन्हे फिल्मी करियर में कामयाबी नहीं मिल पाई। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सुचित्रा एक एक्टर होने के साथ ही बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। सुचित्रा के करियर में जब सफलता नहीं मिली, तब उन्होने मशहूर निर्माता निर्देशक शेखर कपूर से शादी कर ली थी।
दोनों की उम्र में बहुत फासला था। समय के गुजरने के साथ फिर दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं हो रहा था। इसके बाद सुचित्रा और शेखर कपूर अलग हो गए। अलग होने के बाद सुचित्रा ने वापसी भी की। सुचित्रा की वापसी भी कुछ खास नहीं रही। हिंदी के अलावा सुचित्रा ने कुछ साउथ की फिल्मों और टेलीविजन पर भी काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के कुछ एक एल्बम भी बाजार में आए थे।

