जब Salman Khan ने Amit Sadh को अपनी घर की ईद पार्टी से जाने नहीं दिया, बोले एक घंटा और रूको मुझे तुम्हें कुछ देना है

When Salman Khan Forbid Amit Sadh From Leaving Eid Party: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अमित साध जिन्होंने एक से एक बढ़िया फिल्मो में काम किय है, उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘सुल्तान’ (2016) के दौरान सुपरस्टार के साथ बिताएं अपने मजेदार वक्त के बारे में बताया है। जब सुल्तान हिट हो गई थी, तो सलमान खान ने अपने घर ईद की पार्टी रखी थी और उसी पार्टी में अमित साध भी शरीक हुए थे। लेकिन अमित साध को इस पार्टी से जल्दी निकलना था, क्योंकि वे जल्दी सो जाते हैं। लेकिन सलमान खान ने उन्हें जाने ही नहीं दिया। 

अमित साध ने इसके बारे में IVM Pop Talks के एक पॉडकास्ट में बताया है। अमित ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, “12 बजे, मैं भाई के पास गया और कहा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद’। हर कोई खुश था, यह उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। वह बहुत दयालु थे, वह मुझे सबके पास ले गए और कहा, ‘अमित से मिलो, ये फिल्म का हीरो है।’ और जब मैं जाने लगा था उन्होंने कहा कि ‘रुको, मेरे पास तुम्हारे लिए एक गिफ्ट है, लेकिन एक घंटे बाद दूंगा।’’ 

इसके बाद अमित ने एक घंटे तक इंतजार किया और फिर सलमान खान से जाने के बारे में पूछा। अमित ने कहा कि, ‘’एक घंटा दो में बदल गया और दो से तीन। मैं अपने दोस्तों और परिचित अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करके समय बिताया। लेकिन इसके बाद मैं सलमान भाई के पास गया और यह कहकर खुद को बचाने की कोशिश की कि मुझे अगले दिन शूटिंग पर जाना है। लेकिन उन्होंने मुझे सुबह साढ़े चार बजे तक जाने नहीं दिया। भाई की एनर्जी सुबह 4:30 बजे या शाम को पूरी तरह चार्ज हो जाती है। मैंने शेरवानी पहनी हुई थी, उन्होंने मुझे अपनी साइकिल दी, वे जानते है कि मुझे राइडिंग करना पसंद है, और उन्होंने कहा, ‘यह तुम्हारी है’। फिर हम दोनों इमोशनल हो गए और सुबह 5-5:30 बजे तक हम बातें करते रहे। मैं अपनी शेरवानी में उस साइकिल पर उनके घर गैलेक्सी से निकला था।”

ये भी पढ़ें: Kumar Sanu ने कहा कि Gulshan Kumar के मर्डर में Nadeem का नाम आना काफी चौंकाने वाला था, Meenakshi Seshadri के कारण अपनी पहली शादी टूटने पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like