बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले सलमान खान को भला कौन नहीं जानता? बड़े-बुढो से लेकर बच्चों तक में सलमान खान का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आज सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते-करते लंबे समय हो गया है और आज भी वह इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। जब भी उनकी फिल्में रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती है, लेकिन करियर की शुरुआत में सलमान खान को हिट फिल्में देने के बावजूद भी फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में गिना जाता था। कइयों ने उनकी बेइज्जती भी की। तो चलिए जानते हैं सलमान खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा…
‘मैंने प्यार किया’ से मिली पहचान
बता दे सलमान खान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रेखा मुख्य किरदार में थी और सलमान खान साइड किरदार में नजर आए थे। उन्होंने एक छोटा सा किरदार इस फिल्म में निभाया था। इसके बाद उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘मैने प्यार किया’ मिली जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर में चार चांद लगा दिए तो वही भाग्यश्री को भी खूब सफलता हासिल हुई, लेकिन सलमान के लिए यह खास नहीं था क्योंकि इस फिल्म के हिट होने के बावजूद भी लोग उन्हें फ्लॉप एक्टर कहते थे।
नासिर खान ने किया था खुलासा
दरअसल इस बात का खुलासा जॉनी वॉकर के बेटे नासिर खान ने किया था। वह एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे जहां पर उन्होंने सलमान खान से जुड़े इस किस्से को साझा किया। उन्होंने कहा कि, “जुहू में एक होटल था, जो सीफूड के लिए बहुत फेमस था, मुझे याद है हम वहां पर डिनर कर रहे थे, उस दौरान सलमान खान भी हमारे साथ थे। ये 90 से 2000 के दशक की बात है, जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी। वहां पर कुछ यंग लड़के आए, तो उन्होंने सलमान खान को देखकर कहा कि ऑटोग्राफ लेते हैं, तभी एक लड़के ने कहा कि फ्लॉप एक्टर है ऑटोग्राफ कहां ले रहा है और उसने हाथ से छीन लिया।
सलमान खान ने वो सुना और हम सबने भी वो देखा, जो उन लड़कों ने किया। वो दौर उनकी जिंदगी का ऐसा था, जब उनके जन्मदिन पर एक फूल भी नहीं आता था और अब 27 दिसंबर पूरी तरह से सेलिब्रेशन का दिन बन चुका है।
इस दौरान सलमान खान ने अपने गुस्से पर काबू किया और उन लड़कों की बातों को पॉजिटिव तरीके से लिया और उन्होंने अपनी फिल्मों में और भी बेहतरीन काम किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं और जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या मुकाम रखते हैं यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: जब अपनी गर्लफ्रेंड के घर रंगे हाथ पकडे गए थे Salman Khan, डर के मारे हुआ था बुरा हाल

