Rekha जब 10 साल की उम्र में हुई थी छेड़छेड़ का शिकार, Molester को जड़ दिया था झन्नाटेदार थप्पड़

बचपन से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रेखा ने हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम बनाया। तमाम कामयाबी के बावजूद निजी जिंदगी में रेखा की किस्मत की लकीरों ने हमेशा धोखा दिया है

When Rekha Slapped Her Molester During Childhood: हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री रेखा का नाम आज बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। रेखा बॉलीवुड की एक ऐसी लिविंग लीजेंड हैं, जिससे हर एक्ट्रेस प्रेरित होती है। रेखा ने काफी जद्दोजेहद के बाद हिंदी सिनेमा में अपना मुकाम बनाया था और शोहरत की बुलंदी पर पहुंची थी। रेखा आज भले ही फिल्मों में उतना एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वो कभी कभार किसी फिल्मी पार्टी या इवेंट में नजर आ जाती हैं। बात अगर रेखा के शुरूआती जीवन या फिर बचपन की करें, तो रेखा ने अपने बचपन में काफी परेशानियां सही है।

रेखा ने हिंदी सिनेमा में भले ही अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया था पर जन्म के साथ ही रेखा का साथ किस्मत ने शायद छोड दिया था। वो इसलिए कि कहने को तो रेखा थी तो एक साउथ सुपरस्टार की बेटी, पर इसका ज्यादा फायदा उन्हे कभी नहीं मिला। बचपन से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रेखा ने हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम बनाया। तमाम कामयाबी के बावजूद निजी जिंदगी में रेखा की किस्मत की लकीरों ने हमेशा धोखा दिया है।

एक ऐसा ही किस्सा रेखा के बचपन का मैं आपसे शेयर करने जा रहा हूं। जब रेखा ने एक मवाली को जोरदार थप्पड जड़ दिया था। उस वक्त रेखा करीब 10 साल की रही होगी। 10 साल की रेखा एक औरत और लड़की क्या होती है। शायद ये समझने लगी थी। एक दिन रेखा अपने परिवार के साथ रात को फिल्म देखकर वापस आ रही थी। तो रात होने की वजह से सब एक दूसरे की उंगली पकडे हुए थे, पर भीड़ और नींद की खुमारी की वजह से रेखा का साथ अपने परिवार से छूट गया। बावजूद इसके रेखा को ये एहसास हो रहा था कि उन्होने किसी की उंगली पकडी है। तभी अचानक रेखा कुछ अजीब सा महसूस करने लगी तो आंखों से नींद का खुमार अपने आप ही गायब हो गया।

नींद के झटके से आंख खुली तो रेखा किसी दूसरे के साथ थी और वो शख्स रेखा को वहशी नजरों से छू रहा था फिर रेखा किसी तरीके से अपने आप को छुड़ाने में कामयाब हो गई और उस शख्स को एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। रेखा के शोर मचाने पर कई लोग आ गए फिर अंधेरे का फायदा उठा कर वो शख्स भाग गया। 15 साल की उम्र में जब रेखा हिंदी सिनेमा में आई तो अभिनेता बिश्वजीत के किस ने उन्हे शर्मसार कर दिया था।

इस किस से रेखा आगे बढ़ पाती कि उन्हे उनके रंग रूप को लेकर भी कई ताने सुनने को मिले थे। पर अपनी मेहनत से रेखा ने ना सिर्फ अपने आप को संवारा बल्कि हिंदी सिनेमा की लीड एक्ट्रेस भी बनी और हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया। रेखा के बाद में विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ लव अफेयर्स व शादी ने उन्हे और चर्चित बना दिया था।

ये भी पढ़े: Vidya Balan को फिल्म Parineeta में रोल पाने के लिए करनी पड़ी थी बड़ी मशक्कत, दिया था 40 से ज्यादा बार स्क्रीन टेस्ट

Latest Posts

spot_img

you may like