‘दीपिका को हमारी केमेस्ट्री नहीं पसंद’ जब Ranveer Singh का छलका दर्द, इस डायरेक्टर ने Ranbir को बताया था परफेक्ट!

साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई। अब दीपिका मां बनने वाली है और इन दिनों वह स्क्रीन से दूर है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पसंदीदा जोड़ियां में से एक है। जब भी रणवीर सिंह और दीपिका एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं तो फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। जहां इन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया तो निजी जिंदगी में भी इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है। हालांकि एक समय ऐसा था जब रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि दीपिका को उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

क्या बोले थे रणवीर सिंह?
सबसे पहले हम आपको बता दे कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन्होंने ‘रामलीला’ में काम किया जहां पर इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट से यह दोनों एक दूसरे से इश्क करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ जैसी फ़िल्में दी जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई और स्क्रीन जोड़ी के साथ-साथ कपल ऑफ स्क्रीन में भी छा गया और फिर साल 2018 में इन्होंने शादी रचा ली। इसी बीच रणवीर सिंह ने साल 2015 में हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि दीपिका को उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल पसंद नहीं।

रणवीर ने कहा था कि, ”दीपिका अपने गोल्डन दौर से गुजर रही हैं। मुझे बाजीराव मस्तानी में उनके साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला। हमारे साथ में इंटेंस रोमांटिक सीन हैं, लेकिन दीपिका ऐसा नहीं सोचतीं। हालाँकि, मुझे लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत खास है। दीपिका का मानना ​​है कि मैं अनुष्का (शर्मा) के साथ ज्यादा अच्छा लगता हूं और वह रणबीर कपूर के साथ ज्यादा अच्छी लगती हैं। मैं उस राय का नहीं हूं। मेरे पास उसे साबित करने का एक मुद्दा है।”

इम्तियाज अली ने भी किया था खुलासा
बता दें, एक रणवीर से पहले दीपिका पादुकोण जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर अचानक इनका रिश्ता टूट गया जिससे दीपिका डिप्रेशन में भी पहुंच गई थी। हालांकि इन दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी खूब पसंद की गई। वही मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने खुद दीपिका और रणबीर को परफेक्ट जोड़ी बताया था और स्क्रीन पर भी यह दोनों एक दूसरे के साथ खूब जंचते हैं।

एक सीन शूट करने के दौरान खुद इम्तियाज अली ने दीपिका और रणबीर की जोड़ी को लेकर कहा था कि, “लोगों को लगता था कि रणबीर और दीपिका का एक-दूसरे के साथ अफेयर था, लेकिन एक अभिनेता के जीवन में इससे परे, एक-दूसरे के साथ परफॉर्म करने का प्यार होता है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। आपको एक-दूसरे के साथ अभिनय करना भी पसंद होगा और इन दोनों अभिनेताओं में वह है। उन्हें एक-दूसरे के साथ अभिनय करने का शौक है। वह उस फ्रेम में दिखा।”

खैर साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई। अब दीपिका मां बनने वाली है और इन दिनों वह स्क्रीन से दूर है।

ये भी पढ़ें: जब एक के बाद एक रजा मुराद ने Ranveer Singh को मार दिए थे 24 थप्पड़, मुंह ताकता रह गया था एक्टर!

Latest Posts

spot_img

you may like