हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना को भला कौन नहीं जानता? राजेश खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एकलौते अभिनेता थे जिनकी फिल्में लगातार सुपरहिट साबित हुई थी और यही वजह थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार का टैग मिला था। लड़कियां उनके पीछे दीवानी हुआ करती थी। कहीं बार तो ऐसा हुआ कि लड़कियां उनके पैरों की धूल को अपने माथे से भी लगा लेती थी, लेकिन राजेश खन्ना अपने स्टारडम से परेशान हो गए थे। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों में था क्रेज
बता दे राजेश खन्ना एक ऐसा अभिनेता रहे हैं जिन्होंने केवल 10 साल की उम्र में ही थिएटर ज्वाइन कर लिया था। वह हमेशा ही एक्टर बनना चाहते थे। इसी बीच फिल्म ‘आराधना’ में काम करने के बाद वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद राजेश खन्ना की लगातार 15 फिल्में आई और सभी सुपरहिट साबित हुई।
ऐसे में राजेश खन्ना इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार बने। हैरानी वाली बात यह है कि लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी हुआ करती थी। उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटटी थी। कहा जाता है कि राजेश खन्ना जब-जब बाहर निकलते थे तो लड़कियां उनकी कार के पीछे दौड़ती थी तो वहीं फैंस उन्हें निकलने नहीं देते थे जिसकी वजह से वह काफी चिढ़ गए थे।
इन फिल्मों में किया काम
ऐसे में उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया था। वह अपने स्टारडम से इतना परेशान हो गए थे कि सोचने लगे थे कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाए और फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही। कुछ दिन बाद राजेश खन्ना की फिल्में लगातार फ्लॉप होती गई और वह बर्बादी की ओर आ गए । बता दे 180 फिल्मों में काम करने वाले राजेश खन्ना ने अपने करियर में ‘कटी पतंग’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर प्रेम’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच 18 जुलाई 2012 को वह इस दुनिया को अलविदा हो गए।
ये भी पढ़ें: इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जिससे खूब डरते थे Rajesh Khanna, बात करने में भी होती थी झिझक!

