जब Raaj Kumar फिल्म सौदागर की शूटिंग के दौरान झरने के अंदर जाकर बैठ गए, Subhash Ghai ने बुलाया तो दिया यह जवाब

When Raaj Kumar sat inside waterfall because of fans: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता राजकुमार जोकि अपने एटीट्यूड और एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। राजकुमार के ऐसे कई किस्से हैं, जहां पर उन्होंने हमेशा अपना रूतबा दिखाया है। राजकुमार का स्वभाव काफी मुंहफट वाला था, वे अपने दिल की बात लोगों को मुंह पर कहे देते थे जिससे लोग उनसे नाराज भी हो जाया करते थे। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा फिल्म सौदागर की शूटिंग का है, जहां पर राजकुमार फैंस परेशान होकर झरने के अंदर जाकर बैठ गए। 

इस किस्से के बारे में इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर रवि दीवान ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में बताया है। रवि ने इस फिल्म से राजकुमार का यह किस्सा साझा करते हुए कहा कि, जब हम कुल्लू मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो बहुत सारे हनीमून कपल सितारों, राज कुमार और दिलीप कुमार के पास जाते थे, और तस्वीरें लेने के लिए कहते थे। एक दिन, उन्होंने अपनी कुर्सी ली और झरने के बीच में रख दी। पानी घुटनों तक था और वो वहीं कुर्सी पर बैठ गए।’’जब फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने यह देखा, तो उन्होंने राजकुमार साहब से पूछा कि वे झरने में क्यों बैठे हुए हैं। इसपर राजकुमार ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’यहां फोटो खींचने कोई नहीं आएगा।’’

रवि दीवान ने भी राजकुमार के साथ बड़ी सर्तकता के साथ काम किया था। रवि ने कहा कि, ‘’दिलीप साहब के साथ तो मैंने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन राज जी के साथ पहली बार काम कर रहा था।  मैं राजकुमार साहब के बारे में पहले कई बाते सुन चुका था, तो मैं उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखता था।’’ 

वैसे आपको बता दें कि,  फिल्म सौदागर से पहले दिलीप कुमार और राजकुमार थोड़ी अनबन भी हो गई थी, दोनों ने एक-दूसरे से कई सालों तक बात भी नहीं की थी। लेकिन जब कई सालों बाद दोनों ने फिल्म सौदागर में काम किया, तो फिर से उनकी दोस्ती पहले जैसी हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Lucknow के Imambara में Gadar की शूटिंग के लिए नहीं दी गई थी इजाजत, फिल्म में इसलिए रखना पड़ा था Sunny Deol का हैंडपंप वाला सीन

Latest Posts

spot_img

you may like