When Mumtaz Offered His Mercedes Car To Big B: पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के साथ करीब एक दर्जन से ज्यादा हिट फिल्में दे चुकी अभिनेत्री मुमताज ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार के तौर की थी। मुमताज आज अपना 77 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा, ये रोचक किस्सा। जिसे सुन आप ये जानेंगे कि मुमताज का दिल कितना बड़ा था। शोहरत की बुलंदी पर पहुंची मुमताज सेट पर आए सभी कलाकारों के साथ बड़ी ही शिद्दत के साथ मिलती थी।
दारा सिंह के अलावा जब Mumtaz की जोड़ी हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ बनी, तब मुमताज की सुपरहिट फिल्मों ने उन्हे ए ग्रेड की एक्ट्रेस में शुमार कर दिया था। मुमताज को ज्यादातर गुलाबी कलर पसंद था। इसलिए वो अपने ज्यादातर सीन्स या गानों में गुलाबी रंग के ड्रेस में नजर आई हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मुमताज ने एक साथ बहुत कम ही काम किया है। अमिताभ बच्चन का आगमन फिल्मों में ऐसे समय में हुआ था, जब मुमताज़ टॉप की हीरोइन थी और अमिताभ बच्चन का शुरूआती दौर था। ऐसी ही एक फिल्म थी बंधे हाथ, जिसमें अमिताभ बच्चन और मुमताज़ लीड एक्टर थे। ये फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी, हालाकि फिल्म को ज्यादा कामयाबी तो नहीं मिली थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ था..जिसे अमिताभ बच्चन अक्सर याद करते हैं। कहते तो ये भी हैं कि मुमताज से एक समय शम्मी कपूर भी शादी करना चाह रहे थे।
बहरहाल अमिताभ बच्चन के मुताबिक Mumtaz उस समय एक बडी अदाकारा थी, लेकिन उन्होने कभी ऐसा जाहिर नहीं होनेदिया..सेट पर मुमताज अमिताभ बच्चन के साथ काफी अच्छे से फिल्म की शूटिंग कर रही थी। मुमताज़ के बड़ी अदाकारा होने का अदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि वो उस वक्त सेट पर सबसे महंगी कारों में से एक मरसीडीज से आती थी और अमिताभ बच्चन साहब एक सिंपल कार से, एक दिन अमिताभ बच्चन के मन में भी मरसीडीज कार चलाने की इच्छा हुई, तो उन्होने बंधे हाथ फिल्म के सेट पर अपने दोस्तों से बातचीत में अपनी ये इच्छा जाहिर भी की, कि वो भी एक दिन मरसीडीज से चलेंगे।
अमिताभ बच्चन की ये बातें Mumtaz ने सुन ली थी। उस वक्त वो कुछ नहीं बोली, लेकिन एक दिन अमिताभ बच्चन जब शूटिंग करके निकलने लगे तो देखते हैं कि उनकी कार गायब है। पता करने पर मालुम हुआ कि उनकी की कार आज मुमताज़ ले गई हैं और अपनी मरसीडीज कार की चाबी अमिताभ बच्चन के लिए छोड़ गई थी और ये संदेशा भी भेजवाया था कि अमिताभ बच्चन से कहना कि वो जब तक इस कार को अपने पास रखना चाहे, रख सकते हैं। मुमताज़ का ये अंदाज़ वैसे तो काफी चौकाने वाला था, लेकिन उनकी शख्सियत का ये भी एक पहलू था। जिसे अमिताभ बच्चन अभी तक नहीं भूले हैं।

