जब Aamir को Madhuri के साथ प्रैंक करना पड़ गया था भारी, सरेआम सेट पर मारने दौड़ी थी एक्ट्रेस!

माधुरी और आमिर के अलावा इस फिल्म में सईद जाफरी, अनुपम खेर देवेन वर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 के दशक में क्वीन कहीं जाती है। 90 का दशक माधुरी के लिए ऐसा रहा कि उन्होंने हर सुपरस्टार के साथ काम किया। जैकी श्रॉफ, गोविंदा, सलमान खान, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना, आमिर खान जैसे टॉप अभिनेता के साथ उन्होंने स्क्रीन साझा की। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं माधुरी और आमिर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे खुद माधुरी ने बताया था।

दिल के सेट पर हुआ था हंगामा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं उन दिनों की जब आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने एक साथ फिल्म ‘दिल’ में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी और इसके गानों ने तो दर्शकों पर एक अलग ही जादू कर दिया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर आमिर और माधुरी बहुत अच्छे दोस्त भी बन गए थे। ऐसे में आमिर खान ने माधुरी के साथ एक ऐसा प्रैंक किया था जिसके बाद माधुरी बहुत गुस्सा हो गई थी और हॉकी स्टिक लेकर उन्हें मारने दौड़ी थी। माधुरी दीक्षित ने खुद इस किस्से का खुलासा किया था।

एक्ट्रेस को बनाया था उल्लू
उन्होंने बताया था कि फिल्म के सेट पर आमिर खान ने उन्हें बताया गया था कि वह हाथ देख सकते हैं। अब ऐसे में माधुरी भी उनकी बातों में आ गई और उन्हें विश्वास हो गया। उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ते हुए आमिर को अपना फ्यूचर के बारे में जानने के लिए कहा। इसी बीच आमिर माधुरी का हाथ पड़कर उसे पढ़ते हैं और एक्टिंग करने लगे।

वे माधुरी को कहते हैं, “आप बहुत इमोशनल हो और लोगों पर आसानी से विश्वास कर लेती हो। माधुरी कुछ समझ पाती उससे पहले आमिर ने कहा- ये ही कारण है कि लोग आपको आसानी से बेवकूफ बना देते हैं जैसे मैंने आपको बनाया।” इसके बाद आमिर खान उनके हाथ पर थूककर भाग गए।”

फिर क्या था? इससे बाद माधुरी को गुस्सा आ गया और वह हॉकी स्टिक लेकर उन्हें मारने दौड़ी। बता दे माधुरी और आमिर के अलावा इस फिल्म में सईद जाफरी, अनुपम खेर देवेन वर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: जब इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने Salman Khan को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सेट पर छा गया था सन्नाटा!

Latest Posts

spot_img

you may like