जब Kavita Kaushik ने Krushna Abhishek और Kapil Sharma को उग्र भीड़ से बचाया, कविता ने कपिल शर्मा को बचाने के बाद थी ऐसी नसीहत

When Kavita Kaushik saved Krushna Abhishek  Kapil Sharma from mob: मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक जोकि FIR और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज के लिए जानी जाती है। कविता जिन्होंने कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी सर्कस में काम किया हुआ है, उन्होंने एक बार इन दोनों एक मेले की उग्र भीड़ से बचाया था। 

इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री कविता कौशिक ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो कॉमेडी शो में किया है। कविता ने इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हम लोग कॉमेडी सर्कस में एक साथ काम कर रहे थे। तो एक दिन कपिल और कृष्णा ने मुझे यूपी के हाथरस के एक मेले के बारे में बताया। इन दोनों ने मुझे भी साथ में इस मेले में जाने को कहा। कपिल और कृष्णा दोनों ने कहा कि यह एक अच्छा मेला है और हमें हर तरह की ऑडियंस देखने को मिलेगी।’’

कविता ने आगे बताया कि जब यह लोग मेले में पहुंचे तो वहां काफी सारी भीड़ उग्र हो गई। कविता ने कहा कि, ‘’लेकिन लोगों ने कार को पीटना शुरू कर दिया। मैंने फिर कपिल को डांटा और कहा कि हम यहां आपकी वजह से हैं। मैंने उनसे कहा कि आप मेरे आगे चलेंगे और कृष्ण मेरे पीछे चलेंगे; अगर कोई मुझे नोचेगा भी, तो मैं तुम दोनों को चाकू से छील डालूंगी।’’ 

कविता की इस बात पर कपिल ने भी जवाब देते हुए बताया कि कैसे अभिनेत्री ने इन दोनों को बचाया। कपिल ने कहा कि, ‘’कविता ने ही सच में मुझे और कृष्णा को भीड़ से बचाया था। कविता का  गुस्से वाला वो रूप मैंने पहली बार देखा था।’’

बता दें कि, हाल ही में कपिल शर्मा के शो में कैरी ऑन जट्टा 3 की कास्ट भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची। इस दौरान ने कपिल ने कैरी ऑन जट्टा 3 के हीरो गिप्पी ग्रेवाल और लीडिंग एक्ट्रेस सोनम बाजवा से भी खूब हंसी मजाक वाली बातें की। 

ये भी पढ़ें: Avika Gor ने इस मजबूरी के कारण बॉलीवुड की बजाय साउथ की फिल्मों में किया था काम, बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स के साथ भेदभाव को लेकर किए कई संगीन खुलासे

Latest Posts

spot_img

you may like