जब भोजन के कारण Juhi Parmar को मौत का सामना करना पड़ा, फिर ऐसी बची थी जान, बोलीं उस हादसे के बाद  मैं एक बेहतन इंसान बन गई

When Juhi Parmar faced death because of food: टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस जूही परमार जोकि इन दिनों अपनी सीरीज  ‘यह है मेरी फैमिली 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने उनके जीवन में हुए बुरे हादसे के बारे में बताया है। जूही ने बताया कि एक बार खाना खाने के दौरान उनकी मौत होने वाली थी। 

जूही ने ‘द हैबिट कोच विद एशडीन डॉक्टर’ के पॉडकास्ट में इस हादसे के बारे में बताया है। उन्होंने इस हादसे को याद करते हुए कहा कि, ‘’यह बात 21 मार्च 2019 की रात की  है, जब मैं एक हिसाब से मौत कगार पर थी। मैं आईसीयू में भर्ती थी। भोजन मेरी नाक और विन्डपाइव में फंस गया था और मुझे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वो रात मेरे लिए बहुत कठिन थी।’’ 

आगे जूही ने बताया कि, ‘’मुझे लग रहा था कि मैं अब इस दुनिया को अलविदा कहने वाली हूं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैं बच गई। उस दिन के बाद से मैं एक बेहतर इंसान बन गई और जो भी मुझे मिला है उसके लिए मैं सबकी आभारी हूं। उस रात के बाद से मैंने अपने जीवन को लेकर कभी भी कोई प्रश्न नहीं किया। मुझे लाइफ से जितनी भी शिकायतें थी, वे सब दूर हो गई थी। उस रात के बाद से अपने जीवन के महत्व को समझ गई।’’ 

बता दें कि, जूही ने इस हादसे के बारे में साल 2019 में भी बताया था। जूही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वे अपने दोस्त के घर में होली पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी, तभी अचानक वे बीमार पड़ गई और पता चला कि उन्हें नाक और विन्डपाइप में भोजन फंस गए है। उन्हें इस दौरान लग रहा था कि वे अब मृत्यु को पा जायेंगी। जूही जोकि एक सिंगल मदर है, जब उनके साथ यह हादसा हुआ तो वे बहुत डर गई थी। उन्होंने आश्का गोराडिया को अपनी बेटी का ख्याल रखने को कहा था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उन्होंने मौत को हरा दिया।  

ये भी पढ़ें: Salman Khan के समझाने के बावजूद Prince Narula बदतमीजी करते हैं, अगर उनका व्यवहार ऐसा ही रहा तो मुझे उन्हें सबक सिखाना पड़ेगा : Gautam Gulati

Latest Posts

spot_img

you may like