When Juhi Chawla Said Love Is Blind And Marriage Is Eye Opener: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस जूही चावला जिन्होंने एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, वे आज 56 साल की हो गई हैं। जूही को इस फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी अधिक का समय हो गया है। इन बीतें सालों में जूही ने एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। जूही जिन्होंने साल 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान मिली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) से।
इस फिल्म के बाद जब जूही चावला स्टार बन गई थी, तो उन्होंने साल 1988 में हमें दिए विशेष इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें किस तरह का पति चाहिए और प्यार पर उनके क्या विचार हैं? जूही ने इसपर विचार साझा करते हुए कहा था कि, ‘’मैं अभी तक प्यार में नहीं पड़ी हूं, लेकिन मैंने कही सुना हुआ है कि प्यार अंधा होता है और शादी आंखे खोली देती हैं।’’ इसी इंटरव्यू में जूही ने बताया था कि उन्हें कैसा पति चाहिए? जूही ने इसपर कहा था कि, वो अच्छे होने चाहिए, इंटेलिजेंट होने चाहिए। एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर और प्यार करने वाला है और संभालने वाला। और शायद लंबे-चौड़े और हैंडसम भी होने चाहिए।’’
इसी इंटरव्यू में जूही ने हमें यह बताया था कि एक फिल्म स्टार बनने पर उन्हें कैसा लगता है? इसपर जूही ने कहा था कि, ‘’अभी तो मुझे बहुत अच्छा लगता है और इसी दिन के लिए मैंने काम किया था। मेहनत की और जब फिल्म की तो इसलिए की कि लोग मुझे पहचानेंगे और कहेंगे कि आपने अच्छा काम किया। यह काफी अच्छी फीलिंग है। अब मुझे लगता है कि मैं एक दिन बड़ी स्टार बनूंगी और मेरे पास बड़ी-बड़ी गाड़िया होंगी और एक अच्छा जीवनसाथी।’’
जूही चावला के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में नजर आईं थी।

