जब  Geeta Bali चेचक होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग करती रही, Dharmendra ने Shammi Kapoor को फोन करके बुलाया, लेकिन फिर गीता का निधन हो गया

When Geeta Bali continued shooting for  film despite having smallpox: बॉलीवुड में 40 और 60 के दशक में सुपरस्टार रही अभिनेत्री गीता बाली अपने समय की सबसे बड़ी स्टार थी। गीता बाली, शमी कपूर की पहली पत्नी थी। शमी कपूर जोकि लगातार 15 फ्लॉप फिल्में दे चुके, लेकिन जब उनकी शादी गीता बाली से हुई तब वे सुपरस्टार बन गए थे। गीता अपने काम के प्रति काफी ईमानदार थी, उन्हें एक बार चेचक से जैसी गंभीर बीमारी भी हो गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग की। गीता को काफी बुखार था और वे फिल्म की शूटिंग कर रही थी, उनकी यह हालात देखकर धर्मेन्द्र को शमी कपूर फोन तक करना पड़ गया था। 

इस बात का खुलासा गीता के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में किया है। आदित्य ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वे पंजाब में फिल्म इक चादर मैली सी की शूटिंग करने गई थी। धर्मेन्द्र और मैं भी उनके साथ वहीं थे। हम लोग एक महीने तक पंजाब में थे और इसी दौरान वे चेचक से ग्रसित हो गईं। वो एक जाट महिला थीं, तो उन्होंने मुंबई वापस जाने से मना कर दिया था। लेकिन धर्मेन्द्र पिताजी ने (शम्मी कपूर) को फोन किया और गीता जी की तबियत ठीक नहीं है, उन्हें आकर ले जाइए।

आदित्य ने आगे कहा कि, ‘’मेरे पिताजी उस दौरान फिल्म तीसरी मंजिल की शूटिंग कर रहे थे। वो तुरंत पंजाब आए मेरी मां को मुंबई वापस ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन उनका बुखार काफी ज्यादा बढ़ गए और चेचक लक्षण उनमें दिखाई देने लगे थे। अगले 20 दिनों में उनका देहांत हो गया।’’

आदित्य ने यह भी बताया कि फिल्म ‘इक चादर मैली सी’ के निर्देशक राजिंदर सिंह बेदी ने इस फिल्म को उनकी मां गीता बाली के देहांत के चलते नहीं बनाया। इसके बाद यह फिल्म साल 1986 में ऋषि कपूर और हेमा मालिनी के साथ बनी थी, इस फिल्म को सुखवंत ढड्डा ने डायरेक्ट किया था। 

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu बोली मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, SRK की Dunki पर भी दिया एक बड़ा अपडेट

Latest Posts

spot_img

you may like