जब अपनी सौतेली मां से पहली बार मिली थीं Esha, पैर छूने पर भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने नहीं की थी बात!

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले प्रकाश कौर से शादी रचाई थी। लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखते ही उनका दिल हेमा मालिनी पर आ गया और उन्होंने दूसरी शादी कर ली।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री ईशा देओल धर्मेंद्र की बेटी है। ईशा देओल ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन वह अपने पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी की तरह इंडस्ट्री में खास कमाल नहीं दिखा पाई। बता दे ईशा देओल का अपने भाई सनी देओल और बॉबी देओल से भी अच्छा रिश्ता है, हालांकि इनका मिलना जुलना कम ही होता है। आज हम बताएंगे ईशा देओल और उनकी सौतेली मां प्रकाश कौर के रिश्ते के बारे में….

धर्मेंद्र ने की 2 शादियां
दरअसल, धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले प्रकाश कौर से शादी रचाई थी। शादी के बाद धर्मेंद्र के घर चार बच्चों का जन्म हुआ जिनमें बेटे का नाम सनी देओल और बॉबी देओल है। इसके बाद उनके घर बेटियों का जन्म हुआ जिनका नाम अजेता और विजेता है। जहां बॉबी और सनी देओल इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता है तो वही उनकी दोनों बेटियां अजेता और विजेता लाइमलाइट से दूर रहती है। इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया और वह उन्हें डेट करने लगे। चार बच्चों के पिता होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी रचाई। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा देओल और आहना देओल है। ईशा को आप भली-भांति जानते हैं जबकि अहाना इंडस्ट्री से दूर रहती है।

एक साथ नहीं रहा धर्मेंद्र का परिवार
खास बात यह है कि धर्मेंद्र ने भले ही दूसरी शादी कर ली हो लेकिन उनके परिवार यानी कि सनी, बॉबी, अजेता, विजेता और उनकी पत्नी प्रकाश कोर ने कभी भी हेमा मालिनी और उनके बच्चों को नहीं अपनाया। धर्मेंद्र से शादी करने के बाद हेमा का परिवार अलग है जबकि प्रकाश कोर का परिवार अलग है। हालांकि बॉबी और सनी देओल अक्सर अपनी बहनों ईशा और आहना देओल से मिलते जुलते रहते हैं। लेकिन हेमा से इनके ख़ास रिश्ते नहीं है। ऐसे में एक बार ईशा देओल ने भी अपनी सौतेली मां प्रकाश से पहले मीटिंग का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उनसे मिलने के लिए भाई सनी देओल ने सारे इंतजाम किए थे।

ईशा ने किया था खुलासा
ईशा के मुताबिक, “मैं अपने अंकल से मिलना चाहती थी। वे मुझे और अहाना को बेहद प्यार करते थे। हमारे पास उनके घर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वे हॉस्पिटल में नहीं थी, इसलिए उनसे मिलने घर जाना पड़ा। मैंने सनी भैया को कॉल की। ऐसे में उनसे मुलाकात कराने के सारे इंतजाम सनी भैया ने किए।” ईशा ने प्रकाश कौर से पहली मुलाकात पर कहा कि, ‘मैंने उनके पैर छुए, वे मुझे आशीर्वाद देकर चली गईं’। रिपोर्ट्स की माने तो प्रकाश कौर ने अभी तक हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से दूरी बनाकर रखी है।

ये भी पढ़ें: खूबसूरती के चक्कर में करियर बर्बाद कर बैठीं Ayesha Takia, सर्जरी से हो गई ऐसी हालत, पहचानना हुआ मुश्किल!

Latest Posts

spot_img

you may like