जब फिल्म Maharaja की शूटिंग पर हाथी Govinda को लेकर भाग गया, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा की मगरमच्छ से इस तरह बची थी जान

When elephant ran away with Govinda: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा जिन्होंने दर्शकों का अपनी फिल्म से काफी मनोरंजन किया है। गोविंदा ने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर जॉनर की फिल्म की हैं। गोविंदा जिन्होंने अपनी फिल्म में कई खतरनाक स्टंट भी किए है, लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है। गोविंदा  भी अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई खतरों से खेले हैं। गोविंदा की एक बार सांप, मगरमच्छ और हाथी से जान बच चुकी है। 

गोविंदा जब महाराजा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो फिल्म में एक सीन था जहां पर गोविंदा को हाथी से एंट्री करनी थी। लेकिन जब गोविंदा हाथी पर बैठे, तो हाथी उन्हें लेकर कई और निकल गया। इस बात का खुलासा गोविंदा ने ‘द कपिल शर्मा’ शो में किया था। गोविंदा ने बताया था कि हाथी उन्हें लेकर फिल्म सेट से बाहर निकल गया और शाम को लौटकर फिल्म सेट पर आया। इस दौरान गोविंदा को काफी डर लगा था। 

इसके अलावा एक बार फिल्म ‘आंखे’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा का एक सीन सांप के साथ था। इस सीन में सांप गोविंदा की पैजामे से कुर्ते के बाहर आने वाले था। इस सीन के शूट के दौरान डेविड धवन डर के मारे बाहर चले गए थे। लेकिन गोविंदा ने बिना डरे यह सीन शूट किया और एक अच्छा सीन दिया। लेकिन जब गोविंदा ने सांप के दांत देखे, तो वे डर गए और पूछा कि इसके तो दांत है, तब सपेरे ने कहा अरे क्या दांत से टके निकल गए। यह सुनकर गोविंदा थोड़ी देर के लिए डर गया और उन्होंने सोचा कि अगर सांप काट लेता तो क्या होता। 

गोविंदा एक बार मगरमच्छ से भी बच चुके हैं। गोविंदा ने कपिल के शो में ही इसके बारे में बताते हुए कहा था कि, ‘’नीचे कई सारे मगरमच्छ रखे हुए थे और ऊपर रस्सी बंधी हुई थी। उन्हें इस रस्सी पे चढ़कर तालाब पार करना था। जब गोविंदा ने रस्सी से तालाब पार करने की कोशिश की और उसी दौरान रस्सी टूट गई, लेकिन गोविंदा तब तक तालाब पार कर चुके थे। इसे देखकर फाइट मास्टर को बहुत गुस्सा आया और गोविंदा को बहुत डांटा।’’

ये भी पढ़ें: Darna Mana Hai के 20 साल हुए पूरे,  इस फिल्म में दिखाई गई थी सात डरावनी कहानियां, Nana Patekar का कब्रिस्तान वाला सीन इस फिल्म से किया गया था कॉपी

Latest Posts

spot_img

you may like