जब ‘मैडी’ के खौफ से डर गई थीं Dia Mirza, दिन-रात करता था पीछा, एक्ट्रेस का खुलासा

इस फिल्म के बाद दिया मिर्जा 'दीवाना','दम', 'क्यों हो गया न', 'तुमसा नहीं देखा', 'ब्लैकमेल', 'नाम गुम जाएगा', 'कोई मेरे दिल में है', 'परिणीता' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। आज भी इस फिल्म के गाने और कहानी पसंद की जाती है। फिल्म में मशहूर अभिनेता आर. माधवन और दीया मिर्जा मुख्य किरदार में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस फिल्म में काम करने के बाद दीया मिर्जा काफी असहज हो गई थी और उन्होंने कहा था कि दिन रात ‘मैडी’ उनका पीछा करता रहता था। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा था?

किरदार से उभर नहीं पायी दीया
दरअसल, यह फिल्म दीया मिर्जा की डेब्यू फिल्म थी। वही आर. माधवन भी पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और आज भी इन दोनों को एक दूसरे के साथ खूब पसंद किया जाता है। फिल्म में आर. माधवन ने मैडी का किरदार निभाया था जबकि दीया मिर्जा ने रीना का किरदार निभाया था।

इस फिल्म के रिलीज के बाद दीया मिर्जा ने बताया था कि मैडी से वह काफी डर गई थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें लगता था कि मैडी दिन-रात उनका पीछा करता था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, “इस किरदार के खौफ से वो आज भी बाहर नहीं आ पाई हैं। कभी इसके बारे में सोचती हैं तो असहज महसूस करने लगती हैं। इस किरदार का उन पर गहरा असर हुआ। वो आज तक इसके डर से बाहर नहीं निकल पाईं।”

हॉलीवुड स्टार बने थे माधवन
बता दे इस फिल्म के बाद दीया मिर्जा ‘दीवाना’,’दम’, ‘क्यों हो गया न’, ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘ब्लैकमेल’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘कोई मेरे दिल में है’, ‘परिणीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई तो वही आर. माधवन भी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर बनकर उभरे। आर. माधवन ने न केवल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया बल्कि वह ‘इन्फर्नो’, ‘नथिंग बट लाइफ’, ‘डैट फोर लेटर वर्ड’ और ‘नाइट ऑफ द लिविंग डेड:डार्केस्ट डाउन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।

ये भी पढ़ें: कांच तोड़कर R Madhavan ने मारी फिल्म Dhokha Round D Corner के टीजर लॉन्च पर ग्रैंड एंट्री

Latest Posts

spot_img

you may like