जब Sunny Deol, Amrita Singh को गले नहीं लगा पाए, Dharmendra ने सनी को तब से यह कहना कर दिया था शुरू 

When Dharmendra Told Sunny Deol Could Not Hug Amrita Singh: सनी देओल जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। इस फिल्म की सफलता से सनी काफी खुश हैं। इसी बीच सनी देओल अब देश के सबसे पॉपुलर टॉक शो रजत शर्मा की ‘आप की अदालत’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सनी देओल के इस टॉक शो के एपिसोड के प्रोमो को रिलीज किया गया है। इसी प्रोमो में सनी देओल की एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ी एक पुरानी बात का जिक्र किया गया, जिसपर सनी देओल काफी शर्मा गए। 

रजत शर्मा ने साल 1983 में आई सनी देओल और अमृता सिंह की हिट फिल्म ‘बेताब’  से जुड़ा एक किस्सा  साझा करते हुए सनी से कहा कि, ‘’धर्म जी आपको अपने परिवार का साधु कहते हैं। धरम जी ने एक इंटरव्यू में ‘बादल यूं गरजता है’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने आपको अमृता सिंह को गले लगाने के लिए कहा था, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सके।’’ इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सनी का चेहरा शर्म से लाल हो गया और वे हंसने लगे। 

बता दें कि, फिल्म ‘बेताब’ को राहुल रवैल द्वारा निर्देशित किया गया था। यह सनी देओल के डेब्यू फिल्म थी और इस फिल्म की शूटिंग उनके पिता धर्मेन्द्र की देखरेख में हुई थी। यह अमृता की भी डेब्यू फिल्म थी। यह एक रोमेंटिक फिल्म थी, जिसमें कई सारे रोमेंटिक सीन्स थे और सनी देओल को रोमेंटिक सीन्स करने में काफी शर्म आती थी। लेकिन अपने पिता धर्मेन्द्र के गाइडेंस में उन्होंने इस फिल्म के सारे रोमेंटिक सीन्स काफी बेहतरीन ढंग से किए थे। इस फिल्म में अमृता सिंह और सनी देओल की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

सनी की गदर 2 की बात करें, तो इस फिल्म ने भारत में  28 दिनों में कुल 510 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें: Anil Sharma ने फाइनली बताया Gadar 2 का बजट, बोले क्राउड ने सिर्फ खाना खाया कोई भी पैसे नहीं लिए, बोले फिल्म यूनिट ने इतनी फीस ली

Latest Posts

spot_img

you may like