जब फ्री सामान के चक्कर में चंकी पांडे ने कर लिया था Salman Khan का सौदा, वसूले थे इतने रुपए!

चंकी पांडे को आखरी बार फिल्म 'लाइगर' में देखा गया था जिसमें उनकी बेटी अनन्या पांडे और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा मुख्य किरदार में नजर आए थे।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नाम कमाने वाले मशहूर अभिनेता चंकी पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। चंकी पांडे ने अपने करियर में कॉमेडी किरदार से लेकर संजीदा किरदार तक निभाए हैं और दर्शकों को खूब हंसाया है। जहां चंकी पांडे अपनी फिल्मों के लिए खूब सुर्खियों में रहते हैं तो वह निजी जिंदगी में भी काफी लाइमलाइट लूटते हैं। अब इसी बीच चंकी पांडे ने पॉपुलर अभिनेता सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि, एक बार उन्होंने सलमान खान का सौदा कर लिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

खुद चंकी ने बताया किस्सा
दरअसल, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे ने सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हैं बताया कि जब वह दक्षिण अफ्रीका में एक शो करने के लिए पहुंचे थे तभी उन्हें एक स्पेशल स्टोर में ले गए और जहां से फ्री में जींस और शर्ट दिलाने का वादा किया।

चंकी ने बताया कि, ”मैंने सलमान से कहा, चलो शॉपिंग करने चलते हैं, मैं तुम्हें जींस फ्री दूंगा। इसलिए, हम एक मॉल में खरीदारी करने गए और फिर उन्हें मुफ्त जींस और जूते दिलाए। और फिर उन्हें पता चला कि मैंने सलमान को वहां लाने के लिए एक दुकानदार से 50,000 डॉलर लिए थे। दुकानदार ने $50,000 का भुगतान किया।” न केवल चंकी ने बल्कि जब अक्षय कपिल के शो में शामिल हुए थे तब उन्होंने भी इस किस्से का खुलासा किया था।

अक्षय ने चंकी पांडे को ‘स्मार्ट बिजनेसमैन’ बताते हुए कहा- “एक बार सलमान खान दक्षिण अफ्रीका में चंकी के साथ एक शो कर रहे थे। शो चलने के बाद चंकी ने सलमान से कहा कि वह काफी खुश हैं। चंकी, शो के आयोजक भी थे, उन्होंने ऑफर दिया कि वह उन्हें शॉपिंग पर ले जायेंगे। उन्होंने सलमान से कहा, ‘मैं आपके लिए शर्ट, पैंट और जींस खरीदूंगा!”

सलमान चंकी का वर्कफ़्रंट
चंकी पांडे को आखरी बार फिल्म ‘लाइगर’ में देखा गया था जिसमें उनकी बेटी अनन्या पांडे और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा मुख्य किरदार में नजर आए थे। वही बात की जाए सलमान खान की तो उन्हें आखिरी बार ‘टाइगर-3’ में देखा गया था जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

इसके अलावा उन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी काम किया था। अब सलमान खान को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द यह फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट पापुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना मुख्य किरदार में होंगे।

ये भी पढ़ें: ‘कबूतर जा जा’ के शूट में रो पड़े थे Salman Khan, 35 साल बाद एक्टर का खुलासा, जानें क्या थी वजह?

Latest Posts

spot_img

you may like