पति की मौत के बाद खुद भी सुसाइड करना चाहती थीं Shahrukh की ये एक्ट्रेस, फ़िल्मी करियर भी रहा फ्लॉप!

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है, अब इन दिनों विद्या फिल्मीं दुनिया से दूर योगा सीखा रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने कई अभिनेत्री के साथ काम किया है। वही मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की। जहां कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही तो कई गुमनाम सी हो गई। इनमें से एक शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में नजर आई पापुलर एक्ट्रेस विद्या मालवडे भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन के बारे में..

शाहरुख़ संग मिली सफलता
दरअसल, साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। यह उन दिनों की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्मों में से एक थी। इस वूमेन हॉकी टीम पर आधारित फिल्म में शाहरुख खान कोच होते हैं और इस फिल्म में पापुलर एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने भी खास भूमिका निभाई थी।

बता दे विद्या ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म ‘इंतहा’ से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों का हिस्सा रही लेकिन उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया जिसमें उन्हें सफलता मिली और लोग उन्हें पहचानने लगे।

पति की मौत से टूट गई थीं एक्ट्रेस
सफलता के बीच ही विद्या मालवडे के पति का देहांत हो गया जिसके बाद वह पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी। उन्हें पति की मौत का इतना गहरा सदमा लगा था कि वह खुद भी जिंदा नहीं रहना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने सुसाइड करने की पूरी तैयारी भी कर ली थी।एक इंटरव्यू में खुद विद्या ने इसका खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था कि, पति की मौत के बाद वह पूरी तरह से डिप्रेशन में पहुंच गई थी और उन्होंने सोच लिया था कि यदि उनके पति उनके पास नहीं है तो वह खुद उनके पति के पास चली जाएगी और इसके लिए उन्होंने ढेर सारी नींद की गोलियां खरीद ली थी। लेकिन जिस रात एक्ट्रेस गोलियां खाने वाली थी उसी रात उनके मम्मी पापा उनके पास आ गए और उन्हें अलग-अलग जोक्स मारकर हंसने लगे तभी उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि वह अपने माता-पिता को दुख नहीं दे सकती और उन्होंने अपनी जिंदगी में दुख से उभरने का फैसला लिया।

बता दे एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है और उनके कई कॉमेडी वीडियो भी वायरल होते हैं। अब इन दिनों विद्या फिल्मीं दुनिया से दूर योगा सीखा रही है।

ये भी पढ़ें: जब Shahrukh को Priyanka के करीब देख जल उठी थीं गौरी खान, चेहरे पर साफ झलक रहा था पति को खोने का डर!

Latest Posts

spot_img

you may like