अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। अरुणा ईरानी एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने न केवल नेगेटिव किरदार से सफलता हासिल की बल्कि पॉजिटिव किरदार में भी उन्होंने जान फूंक दी। अरुणा ईरानी ने अपने करियर में बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। अरुणा ईरानी ने मशहूर अभिनेता प्राण को लेकर एक ऐसा किस्सा बताया था जिसकी सच्चाई जानने के बाद हर कोई दंग रह गया था। तो चलिए जानते हैं क्या पूरा मामला?
प्राण साहब से डरती थीं अरुणा
बता दें, अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन प्राण साहब समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। वह ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘लव स्टोरी’, ‘बेटा’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री बनी। जब अरुणा ईरानी मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ में पहुंची थी तो उन्होंने खुलासा किया था कि एक बार वह जाने माने अभिनेता प्राण साहब से डर गई थी और उन्हें लगा था कि अब तो उनका रेप होने वाला है।
अरुणा ईरानी ने पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मशहूर अभिनेता प्राण साहब के साथ काम किया था और इस दौरान प्राण के साथ वह हांगकांग गई थी। जब वह प्राण साहब के साथ पहुंची तो काफी डर गई थी क्योंकि उन दिनों प्राण साहब विलेन की किरदार निभाते थे। ऐसे में असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे थे। ऐसा ही अरुणा ईरानी के साथ हुआ और वह जब प्राण साहब के साथ शूट करने के लिए बाहर गई तो उनसे काफी डरी हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि जब प्राण साहब के साथ वह होटल में थी तो उन्हें डर था कि कहीं उनका रेप ना हो जाए।
खूब रोईं थीं अरुणा ईरानी
अरुण ईरानी ने बताया कि जब वह होटल में ठहरी और खाना खाने के लिए नीचे गए तो वह और ज्यादा डर गई थी। इसके बाद प्राण साहब होटल के कमरे में शराब पीने लगे इसके बाद तो अरुणा ईरानी की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। हालांकि प्राण साहब ने अरुण ईरानी को उनके कमरे तक छोड़ा और उन्हें कमरा ठीक से लॉक करने के लिए कहा। इतना ही नहीं बल्कि प्राण साहब ने यह भी बताया कि उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो उन्हें बुला ले। एक्ट्रेस ने कहा कि, वह इस वाकिए के बाद बहुत रोई और उन्हें लगा कि वह प्राण साहब के बारे में कितना गलत सोचती थी।
ये भी पढ़ें: सेट पर कैसा रहता था Amitabh Bachchan का रवैया? Aruna Irani बोली- वो कभी फ्रेंडली नहीं रहते थे…

