Malaika नहीं Anushka थी अर्जुन कपूर का पहला प्यार, Ranbir ने जग-जाहिर कर दिया था रिश्ता!

अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इश्कजादे' से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण लाइमलाइट में रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका से पहले अर्जुन कपूर अनुष्का शर्मा पर फिदा थे। जी हां.. इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अनुष्का से रहा इश्क
बता दें, अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इश्कजादे’ से अपने करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सब की सब फ्लॉप होती चली गई। इसी बीच अर्जुन कपूर को लेकर खुलासा हुआ कि वह जानी-मानी एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को पसंद करते हैं।

दरअसल ,अर्जुन और अनुष्का बहुत ही अच्छे दोस्त भी है। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है, लेकिन जब अर्जुन कपूर वरुण धवन के साथ करन जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे तो यहां पर उन्होंने बताया था कि अनुष्का शर्मा उनकी पहली पसंद रही है। यहां पर अर्जुन कपूर से पूछा गया कि, आप किस एक्ट्रेस से शादी करना चाहोगे? तो अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा का नाम लिया था। इस दौरान वरुण अर्जुन को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि तुम हमेशा ही अनुष्का का नाम लेते हो और इस दौरान अर्जुन कपूर शरमाते हुए नजर आए थे।

रणबीर ने भी किया था खुलासा
वही जब रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा करण जौहर के शो में पहुंचे थे तो उन्होंने भी बातों-बातों में यह जाहिर कर दिया था कि वह एक ऐसे शख्स को जानते हैं जो अनुष्का को दोस्त कहता है, लेकिन मन ही मन उनसे प्यार करता है। रणबीर ने आगे कहा कि, मैं नाम नहीं बताऊंगा लेकिन ये बता दूं कि उनका सरनेम भी कपूर है”

खैर अनुष्का ने पॉपुलर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की और अब यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है जबकि उनके बेटे का नाम अकाय कोहली है।

ये भी पढ़ें: ‘आपने स्कर्ट पहनी होती तो मैं जमीन पर लेट जाता..’ जब महिला एंकर के साथ बेशर्मी पर उतर आए थे Ranbir Kapoor!

Latest Posts

spot_img

you may like