जब Priyanka Chopra की लचक अच्छी न होने के कारण Andaaz की शूटिंग को रोकना पड़ा

When Andaaz shooting Delayed Due To Priyanka Chopra Lachak: साल 2003 में आई हिट फिल्म ‘अंदाज’ से प्रियंका चोपड़ा को एक अलग पहचान मिली थी। प्रियंका ने फिल्म ‘अंदाज’ से पहले ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान अक्षय कुमार की फिल्म ‘अंदाज’ से मिली थी। अंदाज में प्रियंका चोपड़ा के साथ लारा दत्ता भी थी, लेकिन सबका ध्यान प्रियंका पर ज्यादा गया था। हालांकि, प्रियंका को अपनी इस फिल्म की शूटिंग में अपनी लचक के कारण दिक्कत भी झेलनी पड़ी थी। 

इस फिल्म के एक सॉन्ग था जिसमें प्रियंका की लचक एक बॉलीवुड की प्रॉपर हीरोइन की तरह नहीं लग रही थी, जिसके लिए फिल्म की शूटिंग रोकी गई और प्रियंका ट्रेनिंग दी गई थी। इस बात का खुलासा खुद इस फिल्म के प्रोड्यूस सुनील दर्शन ने किया है। सुनील ने हाल ही में जूम एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’हमने वहां एक शेड्यूल फिल्माया, और महसूस किया कि उनकी बॉलीवुड डांस स्टाईव वाली ‘लचक’, बहुत अच्छी नहीं थी। हम ‘अल्लाह करे दिल ना लागे’ गाना फिल्मा रहे थे और संयोग से 15 सितंबर 2002 को अक्षय कुंअर के पहले बेटे का जन्म हुआ। तो स्थिति बदल गई। हमने शूटिंग छोड़ दी और मुंबई के लिए रवाना हो गए, यह सोचकर कि हम बाद में वापस आएंगे।”

सुनील ने बताया कि इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को वीरू कृष्णन डांस क्लासेस में एक महीने तक ट्रेनिंग दिलवाई और अभिनेत्री काफी शिद्दत से डांस सीखा और फिर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सुनील ने कहा कि, ‘’इसलिए सुबह 7 बजे से आधी रात तक प्रियंका और उनकी मां वहीं रहती थी। उन्होंने इसके लिए 30 दिन समर्पित किए और उनसे (वीरू कृष्णन)   सीखा। जब हम शूटिंग के लिए वापस गए तो वह एक बदली हुई लड़की  देखी। उसने खूबसूरती से परफॉर्म किया था।’’

बता दें कि, ‘अंदाज’ को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सुनील ने इसी इंटरव्यू में इस फिल्म के सीक्वल अंदाज 2 को बनाने की भी घोषणा कर दी है। 

ये भी पढ़ें: Suneel Darshan ने Andaaz 2 में अपने बेटे  Shiv Darshan को क्यों नहीं किया कास्ट, बोले सीक्वल में इन तीन नए लोगों को..

Latest Posts

spot_img

you may like