वो घटना जिसकी वजह से एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे आमिर-अमरीश, ना दोबारा बात की, ना ही साथ में काम!

यह बात साल 1985 की है जब आमिर खान अपने चाचा नासिर खान की फिल्म में काम कर रहे थे। आमिर खान ने फिल्मों में काम करने से पहले अपने चाचा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

खूंखार विलेन के रूप में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी को भला कौन नहीं जानता? अमरीश पुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आज भले ही अमरीश पुरी हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी फिल्में, उनकी एक्टिंग दर्शकों के दिलों में जिंदा है। आज भी अमरीश पुरी से जुड़े किस्से कहानी चर्चा में रहती है जिन्हे जानने के बाद फैंस उन्हें याद करते हैं। इसी बीच हम जानेंगे अमरीश पुरी और आमिर खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब दोनों के बीच एक छोटी सी अनबन हो गई और फिर इसने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद ना तो आमिर खान ने अमरीश पुरी से बात की और ना ही अमरीश पुरी ने कभी आमिर खान के साथ काम किया। तो चलिए जानते हैं क्या थी वो पूरी घटना..?

क्या था मामला?
दरअसल, यह बात साल 1985 की है जब आमिर खान अपने चाचा नासिर खान की फिल्म में काम कर रहे थे। आमिर खान ने फिल्मों में काम करने से पहले अपने चाचा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। उनके चाचा नासिर खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर थे जिन्होंने अमरीश पुरी जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया।

इसी बीच नासिर खान जयाप्रदा, अमरीश पुरी और संजीव कुमार के साथ एक फिल्म बना रहे थे जिसमें आमिर खान असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी जब अपना शॉट दे रहे थे तो आमिर खान ने उन्हें बीच में टोक दिया।

आमिर से चिढ गए थे अमरीश
पहली दफा तो अमरीश पुरी ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद आमिर खान ने दो से तीन बार फिर टोक दिया जिसकी वजह से अमरीश पुरी का पारा हाई हो गया और उन्होंने सरेआम सेट पर आमिर खान को लताड़ लगा दी। इतना ही नहीं बल्कि आमिर खान को डांटने के बाद वह सेट छोड़कर भी चले गए।

रिपोर्ट की माने तो इस घटना के बाद ना तो आमिर खान ने कभी अमरीश पुरी से बात की और ना ही उन्होंने कभी अमरीश पुरी से माफी मांगी। वही अमरीश पुरी ने भी कभी आमिर खान से बात नहीं की और इन्होंने एक दूसरे के साथ काम भी नहीं किया। इसी बीच अमरीश पुरी इस दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़ें: 2 शादियां की, दोनों ही रही असफल, फिर ऑनस्क्रीन बेटी संग जुड़ा नाम, किसी फिल्म से कम नहीं Aamir की जिंदगी

Latest Posts

spot_img

you may like