जब Aamir Khan ने महाभारत और रामायण पर फिल्म बनाने पर बोला कि, ”आपको फिल्म नहीं बनानी है बल्कि यज्ञ करना होगा”

When Aamir Khan said this thing on Mahabharata film: पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष क लेकर मचे बवाल के बीच आमिर खान का एक वीडियो ट्विटर पर काफी ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो में आमिर रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों पर फिल्म बनाने पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। आमिर इस वीडियो में बता रहे हैं कि महाभारत और रामायण पर फिल्म बनाने के लिए कितना गंभीर होकर काम करना पड़ेगा। 

अब यही वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है और इस वीडियो के जरिये आदिपुरुष के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने आमिर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आप फिल्म नहीं बना रहे हैं, आप यज्ञ कर रहे हैं और आपको इसे ऐसे ही अप्रोच करना होगा। आमिर खान ने महाभारत के बारे में यह बात कही जो रामायण के लिए भी उतनी ही सच है। आप इसे किसी मार्वल फिल्म की तरह नहीं बना सकते। यह उससे कहीं अधिक गहरी चीज है। #आदिपुरुष।’’

यूजर द्वारा साझा की गई यह वीडियो क्लिप फिल्म कंपेनियन के पत्रकार भारद्वाज रंगन और आमिर खान के इंटरव्यू की है। इस वीडियो में आमिर भारद्वाज से महाभारत पर अपने विचार रखते कहते है कि, ‘’महाभारत के लिए आप को टाइम सेट नहीं कर सकते हो। महाभारत इससे भी ऊपर की चीज है। जब आप महाभारत बना रहे हो तो आप उसपर फिल्म नहीं बना रहो हो, बल्कि आप यज्ञ कर रहे हो। और महाभारत को एक यज्ञ की तरह ही सोचना होगा। आप इसे एक फिल्म की तरह नहीं सोच सकते हैं, यह फिल्म से भी कही गहरी चीज है। और अभी मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।’’ इसी वीडियो पर एक यूजर ने फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत को ताना मारते हुए लिखा कि, ‘’ओम राउत को आदिपुरुष बनाने से पहले यह वीडियो देखना चाहिए था।’’

आमिर की इसी वीडियो को यूजर सोशल मीडिया पर साझा करके आदिपुरुष के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Adipurush के राइटर Manoj Muntashir को लग रहा है डर, मुंबई पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Latest Posts

spot_img

you may like