Tiger Shroff की  Hero No. 1 में Vivek Oberoi की हुई एंट्री, दोनों के बीच देखने को मिलेंगे खतरनाक फाइट सीन्स, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Vivek Oberoi in Tiger Shroff Hero No. 1: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म हीरो नंबर 1 में बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो गई है। इस एक्शन फिल्म को साउथ के प्रतिभाशाली निर्देशक जगन शक्ति द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म को जैकी भागनानी के पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। 

बॉक्स ऑफिस वर्ल्वाइड की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई है। लेकिन अभी तक फिल्म में उनके किरदार के बारे में पता नहीं चला है। हालांकि, विवेक और टाइगर के बीच खतरनाक फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। यह एक हाई-ओक्टेन एक्शन फिल्म हैं, तो इस फिल्म में टाइगर और विवेक खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आयेंगे। टाइगर और विवेक के बीच फाइट सीन्स को अक्टूबर 2ृ023 में शूट किया जायेगा। 

बता दें कि, फिल्म हीरो नंबर 1 गोविंदा और डेविड धवन की 90 के दशक में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक नहीं हैं। टाइगर की इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है, यह एक पूर्णरूप से एक्शन फिल्म हैं। फिल्म का टाइटल हीरो नंबर 1 फिल्म में टाइगक के कैरेक्टर के अनुसार रखा गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट सारा अली खान भी नजर आयेंगी। वे पहली बार किसी फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगी। अब देखते हैं कि फैंस टाइगर, विवेक ओबेरॉय और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी कितनी पसंद आती हैं। हालांकि, अभी तक विवेक के किरदार के बारे में कुछ भी नहीं पता चला हैं। लेकिन अगर फिल्म में विवेक का किरदार एक विलेन के रूप में दिखाया जाता हैं, तो यह देखना काफी मजेदार होगा। पहली बार टाइगर और विवेक स्क्रीन पर टकराते हुए देखने में काफी मजा आयेगा। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करेें, तो इस साल उनकी फिल्म ‘गणपत-1’ रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आयेंगे।  

ये भी पढ़ें: इस साल SRK की Pathaan के बाद सिर्फ इन जूनियर एक्टर्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like