The Kashmir Files फेम डायरेक्टर Vivek Agnihotri को SRK के फैन्स से मिली धमकी

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान के एक गाने बेशर्म रंग की आलोचना करने पर जान से मारने की धमकी मिली है, ये धमकी शाहरूख खान के फैन्स दी है

Vivek Agnihotri Receives Threats: बॉलीवुड किंग शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। ‘पठान’ के एक गाने बेशर्म रंग लोगों की आलोचना का शिकार बना हुआ है। कई लोगों ने बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण की बिकनी के रंग को लेकर फिल्म और शाहरूख व दीपिका की आलोचना कर फिल्म को बायकॉट करने की चेतावनी दे रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम भी उन लोगों में शामिल था। जिसने इस गाने को क्रीटीसाइज किया था, अब बेशर्म रंग गाने की आलोचना करने के लिए शाहरूख खान के एक फैन ने सोशल मीडिया पर विवेक को जान से मारने की धमकी दी है।

धमकी देने वाले ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ढूंढ रहा हूं तुझे मैं। घर में घुसकर तेरा भेजा उडाऊंगा। जस्ट वॉच या अपने हाल ही के ट्विट डिलीट कर दो। विवेक अग्निहोत्री ने इस धमकी का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि बादशाह सही थे। सोशल मीडिया पर नकारात्मकता है लेकिन हम पॉजिटिव हैं।

ये बयान ही में शाहरूख खान ने दिया था। जिसपर विवेक ने तंज कसा है। आपको बता दें कि पठान आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जिसमें शाहरूख खान और दीपिका के साथ ही साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म पठान के जरिए शाहरूख खान कई सालों पर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। अब देखना ये है कि शाहरूख खान की वापसी कितनी दमदार रहती है। जबकि एक तबका इसके बहिष्कार की घोषणा भी कर चुका है।

शाहरुख़ खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी को लेकर चर्चाये काफी तेज है और अब फिल्म में दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्त्साहित है।

ये भी पढ़े: क्या वाकई Kriti Sanon को डेट कर रहे हैं Prabhas? एक्टर ने अब जाकर खुद बताई सच्चाई

Latest Posts

spot_img

you may like