Virat Kohli और Ravindra Jadeja ने Pathaan के गाने पर किया डांस, जाने SRK ने क्या कहा?

शाहरुख खान की पठान ने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। फिल्म के गानों पर कई सेलेब्स ने डांस किया है और अब भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी डांस किया

Virat Kohli-Ravindra Jadeja Pathaan: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) लगातार सुर्खियों में है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म दुनिया भर में धूम मचा रही है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी सुपरहिट रहे। फिल्म के गानों पर कई वीडियो बने जो काफी वायरल हुए है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी शाहरुख खान की फिल्म पठान के सुपरहिट गाने ‘झूम जो पठान’ पर डांस किया। इस डांस वीडियो पर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। भारत ने यह मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस टेस्ट मैच से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कोहली और जडेजा डांस करते नजर आ रहे है। मैच में ब्रेक के दौरान विराट और रवींद्र शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने झूम जो पठान पर डांस करते नजर आ रहे दिख रहे है। इस पर खुद शाहरुख खान ने भी कमेंट किया है।

इस वीडियो पर शाहरुख खान ने कमेंट किया है कि, ‘वे इसे मुझसे बेहतर कर रहे है। इसे विराट और जडेजा से सीखना होगा।’ इस वीडियो को ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर इसे खूब शेयर कर रहे है। यूजर इस वीडियो में कोहली और जडेजा की तारीफ भी कर रहे है। डांस के साथ-साथ यूजर दोनों प्लेयर्स की फॉर्म की बात भी कर रहे है। रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी हुई है। इस मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए।

शाहरुख खान की पठान ने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। इस फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पठान के बाद शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘जवान’ 2 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली कर रहे है। इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है और फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

ये भी पढ़े: फैन ने SRK की उनकी फ्लॉप फिल्म Fan की दिलाई याद, अभिनेता ने बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like