Vijay Sethupathi’s Maharaja OTT Platform Release Date Revealed: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की 50वीं रिलीज फिल्म महाराजा थियटर में धूम मचाने के बाद अब दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है। इस बारे में फिल्म मेकर्स ने घोषणा कर दी है। अगर आप विजय सेतुपति की फिल्मों के देखने के शौकीन हैं, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपने चहेते स्टार की फिल्म देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल ये फिल्म तमिल में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में हिंदी फैन्स के लिए विजय सेतुपति की इस फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स की माने तो 12 जुलाई शुक्रवार को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इससे पहले इस फिल्म ने थिएटर में खूब धूम मचाई थी और फिल्म ने ताबड़तोड़ करोड़ों की कमाई कर डाली थी। विजय सेतुपति की ये 50वीं फिल्म थी। ऐसे में इसने दर्शकों को निराश नहीं किया और अब ओटीटी पर ये फिल्म धूम मचाने को तैयार है। महाराजा में विजय सेतुपति की धमाकेदार एक्टिंग देखने को मिली है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, दिव्या भारती, नटराजन सुब्रमणियम और दूसरे प्रमुख कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।
इस फिल्म की कहानी का मुख्य किरदार विजय सेतुपति हैं। जिसने एक नाई का किरदार किया है। जिसकी दुकान में चोरी हो जाती है। फिर विजय सेतुपति पुलिस में रिपोर्ट लिखाने जाते हैं और कहा कि उनकी लक्ष्मी खो गई है। अब ये लक्ष्मी का सस्पेंस क्या है। ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए नेटफ्लिक्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें विजय सेतुपति का दमदार अंदाज़ दिखाई दे रहा है। महाराजा ऐसे समय में रिलीज हुई है जब प्रभास और अमिताभ बच्चन की लीड भूमिका से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी, बावजूद इसके फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।
फिल्म को निथिलन समिनाथन ने निर्देशित किया है। विजय सेतुपति की ये एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इससे पहले विजय सेतुपति की इसी जोनर में फिल्म मेरी क्रिसमस रिलीज हुई थी। जिसमें विजय के अपोजिट कैटरीना कैफ लीड में थी। अब देखने ये है कि ओटीटी पर इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा होता है। उम्मीद है कि थिएटर की तरह ही इस फ्लेटफॉर्म पर भी महाराजा धूम मचा दे।
ये भी पढ़े: इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जिससे खूब डरते थे Rajesh Khanna, बात करने में भी होती थी झिझक!

