Vidya Balan ने कहा जरुरी नहीं पैसों को मर्दों द्वारा कंट्रोल किया जाए, बोलीं अच्छा कमाने वाली महिलाओं को खुद इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए?

Vidya Balan Earning Women  Should Take Responsibility Of Their Money: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस विद्या बालन जोकि अपने कुशल अभिनय के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन इसके अलावा वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखती हैं। इसी बीच विद्या ने बताया है कि जो महिलाएं खुद कमाती हैं, उन्हें अपने पैसों की जिम्मेदारी स्वंय लेनी चाहिए, नाकि अपने पति पर डालनी चाहिए। 

विद्या बालन ने हाल ही में ल्यूक कॉटिन्हो को दिए एक इंटरव्यू में महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, “ऐसी बहुत सी कामकाजी महिलाएं हैं, जिनका करियर फल-फूल रहा है, जो वास्तव में अच्छी कमाई कर रही हैं, वे कहेंगी, ‘मैं चेक अपने पति को सौंपती हूं।’ क्योंकि धन पर मनुष्य का नियंत्रण होना चाहिए। धन पर मनुष्य का नियंत्रण क्यों होना चाहिए? क्योंकि पैसा शक्ति है, और आप नहीं चाहते कि आदमी को किसी भी तरह से खतरा महसूस हो।”

इसी पर विचार रखते हुए विद्या ने आगे कहा कि, ‘’मेरे ऐसी सहेलियां हैं जो कहती हैं, ‘हमारे पास जॉइंट अकाउंट हैं, हम पैसे के बारे में कुछ नहीं जानते।’ अरे, तुम पैसे के बारे में कुछ क्यों नहीं जानते? आप इतना अच्छा कर रहे हैं, आप इतना अच्छा कमा रहे हैं, आपको क्यों नहीं पता चलेगा कि आपके पास बैंक में कितना है? आप यह क्यों नहीं जान पाएंगे कि आप कितना निवेश कर रहे हैं, आप कहां निवेश कर रहे हैं? वित्तीय जिम्मेदारी आपकी जिम्मेदारी क्यों नहीं हैं? आप वह ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहती क्योंकि आपको सिखाया गया है कि आदमी हर चीज़ को नियंत्रित करता है और ऐसा ही होना चाहिए।’’ इसी इंटरव्यू के दौरान विद्या ने महिलाओं को हमेशा आत्मविश्वास भरे रहने और अपने आप से प्यार करने की सलाह भी दी है।

विद्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘नीयत’ में सीबीआई ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं थी। यह फिल्म दर्शकोंको कुछ खास पसंद नहीं आई थी। विद्या इस वक्त फिल्म ‘लवर्स’ की शूटिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Vikram Bhatt और Mimoh Chakraborty फिल्म Haunted – 3D के 12 सालों बाद ला रहे हैं एक और खतरनाक हॉरर फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like