Vicky Kaushal बोले वे जब भी आर्मी के जवान का किरदार निभाते हैं, तो उनके दिमाग में रहता है ‘इसमें जान फूंकनी हैं’

Vicky Kaushal Says He Gets Excited For Army Personnel Role: बॉलीवुड के सुपरस्टार विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में थोड़ा स्लो चल रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने इंडियन आर्मी के पूर्व फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद विक्की की यह दूसरी फिल्म जिसमें वे इंडियन आर्मी के ‘जवान’ का किरदार निभा रहे हैं। 

इसी बीच विक्की ने बताया है कि उन्हें इंडियन आर्मी के जवान का किरदार निभाकर काफी खुशी मिलती है। विक्की ने इस बारे में IANS से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’उनके मन में इंडियन आर्मी के लिए सच में काफी सम्मान की भावना है। वे जब इंडियन आर्मी के जवान का रोल निभाते हैं , तो उन्हें काफी खुशी मिलती है।’’ विक्की ने यह भी बताया कि वे कैसे इतनी अच्छी तरह से इंडियन आर्मी के जवान का किरदार निभा लेते हैं। विक्की ने कहा कि, ”मुझे लगता है ऐसा इसिलए होता है, क्योंकि भारतीय सेना के लिए वास्तविक सम्मान है और स्वाभाविक रूप से मैं एक वास्तविक नायक की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित रहता हूं।’’

विक्की ने आगे बताय कि, मैं जब एक आर्मी ऑफिसर से मिलता हूं, तो मैं उन्हें देखकर स्तब्ध और प्रेरित हो जाता हूं। और मुझे जब भी एक आर्मी के जवान का रोल मिलता है, तो यह मेरे दिमाग में हमेशा रहता है कि इसमें जान फूंकनी  है। मैं इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकता हूं। मेरे दिमाग में हमेशा यह बात बनी रहती है और इसी कारण से यह चीज मेरे किरदार में दिखाई भी देती है।’’

बात करें फिल्म सैम बहादुर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर छह करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से हुआ है। ‘सैम बहादुर’ इस हफ्ते के अंत 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जायेगी। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal के सामने Vicky Kaushal की Sam Bahadur हुई फुस्स, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Latest Posts

spot_img

you may like