Vicky Kaushal ने अपनी  फिल्म Sam Bahadur के साथ Ranbir Kapoor की  Animal के क्लैश पर दिया बेहतरीन जवाब, बोले हमारे दर्शकों मे ताकत है, बताया क्लैश से क्या फयदा होगा?

Vicky Kaushal On clash with Ranbir Kapoor  Animal: बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार विक्की कौशल की आज आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह ट्रेलर काफी पसंद आया है। फिल्म के ट्रेलर में विक्की सैम मानेकशॉ के किरदार में काफी जंच रहे हैं। इसी बीच आज विक्की ने अपनी इस फिल्म का क्लैश रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ होने पर भी अपने विचार रखे हैं। 

विक्की ने ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से दोनों फिल्म के क्लैश पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’उस शुक्रवार को हम दोनों  अपनी फिल्में दर्शकों को सौंपने जा रहे हैं।  तो वह शुक्रवार हमारे दिन से ज्यादा दर्शकों का दिन होने वाला है। आज, एक इंडस्ट्री के रूप में हमें दर्शकों को एक ही दिन में कई फिल्मों का विकल्प देना चाहिए, इसी तरह हम एक इंडस्ट्री के रूप में आगे बढ़ पायेंगे।’’

विक्की ने आगे कहा कि, ‘’हमारे पास साल में केवल इतने ही सप्ताह होते हैं, लेकिन एक इंडस्ट्री के रूप में हम खुद को साल में केवल इतनी ही फिल्में बनाने तक सीमित नहीं रख सकते। हमारी एक ही दिन में कई फिल्में होंगी और रिलीज होंगी और हम ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां कई फिल्में एक साथ काम कर सकें।’’

विक्की ने दर्शकों को मजबूत बताते हुए कहा कि, ‘’एक ही दिन में कई फिल्में रिलीज होने और अच्छा प्रदर्शन करने में उनका विश्वास दर्शकों की ताकत से उपजा है। अगर एक ही दिन रिलीज होने वाली फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं, तो क्लैश के बावजूद उन्हें सफलता मिलेगी।’’ 

विक्की बोले कि, ‘’हमारे दर्शक काफी मजबूत हैं। अगर दर्शक फिल्मों से जुड़ते हैं तो दोनों फिल्में चलेंगी। मैं एनिमल के लिए उतना ही उत्साहित हूं जितना कोई और। यह दर्शकों के लिए बहुत अच्छा दिन होना चाहिए, हम उसके लिए काम करते हैं, एक-दूसरे के लिए नहीं।”  बता दें कि, एनिमल और सैम बहादुर दोनों ही 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब देखते हैं कि इस क्लैश में कौन जीतता है? 

ये भी पढ़ें: Paresh Rawal ने कहा कि वे Hera Pheri 3 और Welcome 3 को लेकर काफी डरे हुए हैं, बोले अगर ये फिल्में..

Latest Posts

spot_img

you may like