Varun Dhawan को लेकर Theri का हिंदी रीमेक बनायेंगे Atlee

Varun Dhawan-Atlee-Theri: शाहरुख की जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली अपनी तमिल फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार एटली ने वरुण धवन को अपनी तमिल फिल्म ‘थेरी’ के हिंदी रीमेक लिए अप्रोच किया है। वरुण ने भी इस फिल्म के लिए हामी भर दी हैं। हालांकि, उन्होंने एटली की फिल्म को आधिकारिक रूप से साइन नहीं किया है। वे जल्द ही इस फिल्म को आधिकारिक रूप से साइन करेंगे।

हालांकि, अभी एटली और अभिनेता वरुण धवन से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। 

बता दें कि, एटली द्वारा निर्देशित साल 2016 में आई तमिल फिल्म ‘थेरी’ में विजय थलापति एक पुलिस ऑफिसर के मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म तमिलनाडु में काफी बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म में विजय के अलावा समंथा रुथ प्रमु और एमी जैक्सन अहम भूमिकाओं मेंं थे। इस फिल्म का डब्ड हिंदी वर्जन यूट्यूब पर उपलब्ध है। सूत्रों के अनुसार एटली, वरुण की इस हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग इसी साल जून या सितंबर में शुरू होगी।

अब देखना होगा कि वरुण, विजय थलापति के पुलिस ऑफिसर वाले रोल को कैसे निभाते हैं। देखना होगा कि वे विजय थलापति के लेवल को मैच भी कर पायेंगे कि नहीं। वैसे भी वरुण के लिए यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि वरुण धवन पहली बार एक सीरीयस भारतीय पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे।

एटली की बात करे तो वे अभी शाहरुख की फिल्म जवान के निर्देशन में व्यस्त हैं। एटली पहली बार शाहरुख के साथ फिल्म कर रहे है। इस फिल्म में शाहरुख एक स्पाई का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख डबल-रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वरुण धवन की बात करे तो वे हाल ही में फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। वे थेरी की हिंदी रीमेक के अलावा नीतिश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाले, जिसरी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। ‘बवाल’ को नई डेट पर रिलीज किया जायेगा। इसके अलावा वरुण वेब-सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी नजर आयेंगे। ‘सिटाडेल’ में वे समंथा प्रभु के अपोजिट नजर आयेंगे। सिटाडेल को राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जायेगा।

ये भी पढ़े: Kulvadhu की एक्ट्रेस Dalljiet Kaur कौर करेंगी दूसरी शादी, Bigg Boss के यह कंटेस्टेंट हैं उनके पहले पति

Latest Posts

spot_img

you may like