Varsha Usgaonkar ने बताया कि वे हमेशा से Rishi Kapoor को गलत क्यों समझती थी?

Varsha Usgaonkar says she always misunderstood Rishi Kapoor: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने अपने अभिनय कई लोगों के दिलों पर राज किया है। वर्षा हनीमून, साथी और विश्वआत्मा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्षा जिन्होंने बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता और सुपरस्टार ऋषि कपूर साहब के साथ भी काम किया है। वर्षा ने साल 1992 में फिल्म हनीमून में ऋषि कपूर के साथ काम किया है। लेकिन वर्षा की कभी ऋषि कपूर से पटी नहीं। 

इस बात का खुलासा हाल ही में वर्षा ने द कपिल शर्मा शो में किया। वर्षा ने बताया कि उनकी कभी भी अभिनेता ऋषि कपूर से नहीं पटी थी, लेकिन ऋषि एक ऐसे जेस्चर के चलते वर्षा के विचार अभिनेता के लिए हमेशा बदल गए थे। वर्षा  ने इस बारे में कपिल शर्मा को बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म हनीमून की थी। मैं फिल्म को लेकर और उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि वह राज कपूर के बेटे थे। लेकिन मैंने उन्हें  हमेशा घमंडी पाया और कभी उनसे ज्यादा बात नहीं की। हम सेट पर बमुश्किल ही बात करते थे जैसे ‘हाय, आपका दिन कैसा रहा?’ या ‘आज मौसम अच्छा है।’ 

आगे वर्षा ने बताया कि कैसे ऋषि कपूर के एक जेस्चर ने वर्षा के विचार बदल दिए थे। वर्षा ने कहा कि ,’बाद में जब मैंने उनकी जीवनी खुल्लम खुल्ला पढ़ी तो उन्होंने उसमें अपनी सभी हीरोइनों का जिक्र किया और मेरा नाम भी। इससे मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ था।’’ 

आपको बता दें कि, कपिल के शो में वर्षा उसगांवकर के साथ दो और अभिनेत्रियां संगीता बिजलानी और मंदाकिनी भी पहुंची है। इन दोनों अभिनेत्रियों ने भी अपने निजी जीवन और फिल्मी करियर को लेकर कई अनकही बातें बताई हैं। यह वाला एपिसोड दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वाले एपिसोड की क्लीपिंग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस Mandakini ने उनके पिता द्वारा उन्हें गोली मारे जाने की सच्चाई बताई

Latest Posts

spot_img

you may like