Utkarsh Sharma ने कहा कि Govinda कभी भी Gadar की पहली चॉइस नहीं थे, गोविंदा पर बोली यह बात

Utkarsh Sharma says  Govinda was never first choice for Gadar: फिल्म गदर 2 से दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाने वाले अभिनेता उत्कर्ष शर्मा इन दिनों अपनी इस फिल्म को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं। गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया है। इसी बीच उत्कर्ष शर्मा जोकि फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे है, उन्होंने बताया है कि फिल्म गदर 1 के लिए गोविंदा पहली चॉइस नहीं थे। 

उत्कर्ष शर्मा ने हाल ही में न्यूज 18 के शोशा को दिएक एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उत्कर्ष ने गदर 1 में गोविंदा के होने वाले सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, ‘’इस फिल्म के लिए सनी देओल ही पहली चॉइस थे। गोविंदा सर के साथ एक मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी, वे इस फिल्म की पहली चॉइस नहीं थे। सनी सर ही इस फिल्म की पहली चॉइस थे।’’ बता दें कि, उत्कर्ष के पिता अनिल शर्मा ने भी हाल ही में बताया था कि गोविंदा इस फिल्म की पहली चॉइस नहीं थे। 

बात करें, फिल्म गदर 2 की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस दिन फिल्म ने  भारत में 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली। फिल्म ने इन पांच दिनों में 229 करोड़ रुपए की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इस फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। दर्शकों भर-भर के इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने आ रहे हैं, लोगों को इस फिल्म की टिकटें तक नहीं मिल पा रही है। गदर 2 के हर शो हाउसफुल जा रहे है। गदर 2 ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में गदर मचाया हुआ है। इस फिल्म को लोग गांवों और कस्बों से देखने आ रहे है। इस फिल्म के कारण OMG 2 की कमाई थोड़ी सुस्त रही है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो गदर 2, 450 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस करेगी। अब देखना होगा कि यह फिल्म कितना बिजनेस करेगी। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 के हिट होने के बाद अब Sunny Deol  की इन फिल्म के बंद पड़े सीक्वल भी बन सकते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like