विवादों के बीच अब Urvashi Rautela ने बेहद ही खास अंदाज में Rishabh Pant को बर्थडे किया विश

Urvashi Rautela Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बीते दिनों इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ चल रहे विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में थी। आज क्रिकेटर ऋषभ पंत अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में लगातार सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को उनके चाहने वाले जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया है और वह भी बेहद खास अंदाज में। ऐसे में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह रेड कलर के स्टाइलिश आउटफिट में काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक प्ले हो रहा है और इसमें वह एक फ्लाइंग किस देती हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करने का साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’ हैप्पी बर्थडे। हालांकि उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम तो नहीं लिया लेकिन फैंस बस यही कयास लगा रहे हैं उनका यह वीडियो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए ही है।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का यह वीडियो देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इस पर फैंस जमकर कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि,’ भाभी को ऋषभ भैया का इंतजार है। तो वही दूसरे ने कमेंट कर लिखा,’ कुछ तो गड़बड़ है।’ इसके अलावा एक अन्य ने कमेंट कर लिखा,’ हैप्पी बर्थडे ऋषभ पंत, समझ रहे हो ना!’ बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला में खूब विवाद देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : Prabhas की Adipurush के टीजर पर जब Tamannaah Bhatia से किया गया सवाल, तो एक्ट्रेस ने दिया कुछ यु रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like