Elvish Yadav के साथ काम करने का  Urvashi Rautela का रहा ऐसा अनुभव, एक्ट्रेस ने कहा  ‘बॉलीवुड को एल्विश जैसे हीरो की जरूरत है, बोलीं मेरी नजर उनपर ही टिकी रही’

Urvashi Rautela Shares Experience Of Working With Elvish Yadav: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जोकि अक्सर अपनी फिल्मों और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच उर्वशी ने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। उर्वशी का मानना है कि एल्विश यादव एक काफी अच्छे परफॉर्मर है। 

उर्वशी ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत करते हुए एल्विश यादव पर अपने विचार साझा किए हैं। उर्वशी ने बातचीत करते हुए कहा कि, “एल्विश यादव ने वास्तव में ‘हम तो दीवाने’ में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है, जिससे हर कोई सुखद आश्चर्यचकित हो गया है। मेरा मानना ​​है कि बॉलीवुड को एल्विश जैसे लंबे हीरो की सख्त जरूरत है। पूरी शूटिंग के दौरान, मेरा ध्यान केवल उन्हीं पर था क्योंकि मेरा मानना ​​है कि जब मेरा हीरो अपना अच्छा  परफॉर्म करता है, तो एक ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में, हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। कृपया हमें अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें।”

हालांकि, उर्वशी के तारीफी वाले बयान पर अभी तक यूट्यूबर एल्विश यादव ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया की रिपोर्ट्स की माने, तो एल्विश पहली बार बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थे। इसके अलावा एल्विश यादव के फैंस भी उर्वशी के साथ एल्विश की इस म्यूजिक वीडियो के लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। 

बता दें कि, म्यूजिक वीडियो ‘हम तो दीवाने’को प्ले डीएम ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 14 सितंबर 2023 को रिलीज किया जायेगा। यह एक रोमेंटिक म्यूजिक वीडियो है। एल्विश यादव पहली बार उर्वशी रौतेला जैसी इतनी बड़ी एक्ट्रेस के साथ किसी म्यूजिक वीडियों में नजर आयेंगे। इसके अलावा फैंस को भी पहली बार उनका रोमेंटिक अंदाज देखने के मिलेगा। 

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे साउथ की दो बड़ी फिल्मों-’स्कंदा’ और ‘ब्लैक रोज’ में नजर आयेंगी। इसके अलावा वे बॉलीवुड में फिल्म ‘दिल है ग्रे’ में नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: जब Devon Ke Dev Mahadev की शूटिंग के दौरान Mohit Raina पर आया बुरा साया,  मोहित बोले मेरी सांस रुक गई थी

Latest Posts

spot_img

you may like