Urvashi Rautela ने बोल्ड वीडियो शेयर कर पूछा- मेरा वैलेंटाइन कौन?

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी तीन बोल्ड वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने फैंस से पूछा कि मेरा वैलेंटाइन कौन है?

Urvashi Rautela New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लंबे समय से बॉलीवुड की फिल्मों से दूर है। उर्वशी इस समय साउथ इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। फिल्मों के साथ-साथ उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर उर्वशी ने कुछ बोल्ड वीडियो शेयर किए है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वीडियो में एक्ट्रेस ने एक ग्लिटरिंग फिल्टर लगाया है। वीडियो को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है आउट वह वीडियो में बोल्ड पोज देती नजर आ रही है।

उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, अब तक 1400 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके है। उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कौन है मेरा वैलेंटाइन?’ इस वीडियो पर यूजर ने उनकी चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऋषभ पंत।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या फायदा इतनी हॉट और बोल्ड होने का, जब ऋषभ पंत ही भाव ना दें।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है आपका वैलेंटाइन ऋषभ पंत है।’ ज्यादातर लोगों ने ऋषभ पंत का ही नाम लिया है। साथ ही उनके बोल्ड लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे है।

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन वीडियो शेयर किए है। इन वीडियोज में एक्ट्रेस ने सिल्वर रिलीविंग ड्रेस पहनी हुई है। थाई हार्ट स्लिट स्कर्ट और डीप नेक टॉप में उर्वशी बेहद हॉट और बोल्ड लग रही है। सोशल मीडिया पर उर्वशी को कई बार ट्रोल किया जाता है। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उन पर ऋषभ को स्टॉक करने का भी आरोप लगाया था। क्योंकि उर्वशी ने सोशल मीडिया पर उस अस्पताल की फोटो शेयर की थी, जहां ऋषभ पंत मुंबई में भर्ती थे।

उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’ और ‘पागलपंती’ में नजर आईं। उन्होंने क्रमशः साल 2014 में ‘मिस्टर ऐरावत’ और ‘द लीजेंड’ से कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया। उर्वशी जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़े: फैंस को Aamir Khan की इन फिल्मों के Sequel का है बेस्रबी से इंतजार 

Latest Posts

spot_img

you may like