अस्पताल में भर्ती हुईं टीवी की ‘कोमोलिका’ उर्वशी, जानिए अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

उर्वशी का ऑपरेशन सफल हो गया है और डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की हिदायत दी है। खुद एक्ट्रेस ने भी अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट साझा की।

टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई पापुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को भला कौन नहीं जानता? बता दें, उर्वशी ढोलकिया की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और फैंस उनकी छोटी-छोटी हरकतों पर नजर रखते हैं। अब इसी बीच खबर आई कि, उर्वशी ढोलकिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जैसे ही उर्वशी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई और लगातार सवाल किया जा रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या? तो आइए जानते हैं उर्वशी ढोलकिया की तबीयत कैसी है और उन्हें क्या हुआ था?

रातोंरात एक्ट्रेस को किया गया भर्ती
बता दें, उर्वशी ढोलकिया को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट की माने तो उनके गले में छोटा सा ट्यूमर था जिसे ऑपरेट करके निकाला गया है। खास बात यह है कि, एक्ट्रेस का ऑपरेशन सफल हो गया है और डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने भी अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट साझा की। उन्होंने बताया कि अब वह पूरी तरह से ठीक है। उर्वशी ढोलकिया ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, ”दिसंबर 2023 की शुरुआत में गर्दन में ट्यूमर (सिस्ट) का पता चलने के कारण मुझे सर्जरी करानी पड़ी। मेरी सर्जरी सफल रही है और अब मुझे 15 से 20 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।”

दो जवान बेटों की मां हैं उर्वशी
बात की जाए उर्वशी ढोलकिया की निजी जिंदगी के बारे में तो वह सिंगल मदर है। उनके दो जवान बेटे हैं जिनका नाम क्षितिज और सागर है। बता दें, उर्वशी ढोलकिया बहुत छोटी थी तभी उनकी शादी हो गई थी। इसी बीच वह जुड़वा बेटों की मां बनी और महज 18 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में बहुत संघर्ष आया, हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बहुत ही अच्छे तरीके से अपने दोनों बेटों की परवरिश की। वर्तमान में उर्वशी एक पापुलर एक्ट्रेस है और वह अक्सर सुर्खियों में रहती है। वही सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने बेटों के साथ मस्ती भरी रील भी साझा करती रहती है।

‘कोमोलिका’ से मिली पहचान
बात की जाए उर्वशी के काम के बारे में तो उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमालिका के किरदार से मिली थी। इस किरदार के माध्यम से उर्वशी को नई पहचान हासिल हुई। इसके बाद वह ‘बिग बॉस-6’ की विजेता भी रही है। इसके अलावा उन्होंने ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘चंद्रकांता’, ‘नागिन-6’, ‘कहीं तो होगा’ जैसे पापुलर शोज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।

ये भी पढ़ें: दो जुड़वा बच्चों के साथ तलाकशुदा Urvashi Dholakia का इंडस्ट्री के कई लोग उठाना चाहते थे फायदा, लेकिन एक्ट्रेस ने…

Latest Posts

spot_img

you may like