बॉलीवुड में Hrithik Roshan की Fighter समेत भारतीय वायुसेना पर आधारित आने वाली हैं कुछ बेहतरीन फिल्में 

Upcoming movies on Indian Air Force  in Bollywood including  Fighter: बॉलीवुड में अक्सर भारतीय थल सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों पर कई सारी फिल्में बनी हैं। इन्हीं फिल्मों में थोड़ा से भारतीय वायुसेना के बारे में भी जिक्र कर दिया जाता है। लेकिन अब बॉलीवुड में पहली बार भारतीय वायुसेना पर आधारित तीन बेहरीन फिल्में देखने को मिलेंगी। 

बॉलीवुड में भारतीय वायुसेना पर आने वाली तीन फिल्में: 

1.फाइटर: इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में भारतीय वायुसेना के अहम युद्ध के बारे में दिखाया जायेगा। इस फिल्म में ऋतिक रोशन पैटी नाम के एक भारतीय वायुसेना के अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

2.तेजस: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म पर अभी थोड़ा काम बाकी है। इस फिल्म में कंगना रनौत भारतीय वायुसेना की एक पहली पायलट का किरदार निभते हुए नजर आयेंगी। कंगना इस फिल्म में तेजस गिल का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अंशुल चौहान और वरुण मित्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

3.स्काईफोर्स: यह फिल्म भी भारतीय वायुसेना पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। अक्षय इस फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को दो डायरेक्टर्स-अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा निमरत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: जानिए ओटीटी पर कब रिलीज होगी Sunny Deol की सुपरहिट फिल्म Gadar 2?

Latest Posts

spot_img

you may like