YRF Spy Universe की आने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देंगी

YRF Spy Universe: यशराज फिल्मस ने शाहरुख खान की फिल्म पठान से अपने स्पाई सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत की है। शाहरुख की फिल्म पठान जोकि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, यह फिल्म सिनेमाघरों में अभी तक टिकी हुई है। इस फिल्म ने अबतक 700 करोड़ रुपए से भी अधिक तक की कमाई कर ली है। फिल्म पठान की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स को और आगे बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के अनुसार यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स के लिए कई फिल्मों की घोषणा की है। तो आज हम आपको यशराज फिल्म्स के स्पाई  यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

यशराज फिल्म्स के स्पाई  यूनिवर्स की आने वाली फिल्में

1. वॉर 2: फिल्म पठान और वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि एक बार ऋतिक रोशन के साथ अपनी फिल्म फाइटर को खत्म कर ले, उसके बाद वे फिल्म वॉर 2 पर काम शुरू करेंगे।

2. पठान 2: शाहरुख की फिल्म पठान की सफलता के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पुष्टि की थी कि वे शायद पठान 2 को बनाए। हालांकि, खबरों की मानें तो पठान 2 पर काम वॉर 2 के  बाद शुरू किया जायेगा।

3. टाइगर 3: सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह फिल्म इसी साल 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो की होने की उम्मीद है।

4. टाइगर वर्सेज पठान: सूत्रों के अनुसार हाल ही में यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने फिल्म पठान से शाहरुख खान और फिल्म टाइगर से सलमान खान के कैरेक्टर्स को लेकर एक अलग फिल्म बनाने के बारे में सोचा है। इन दोनों अभिनेताओं को लेकर वे हॉलीवुड के डीसी यूनिवर्स की फिल्म बैटमैन वर्सेज सुपरमैन की तरह फिल्म पठान वर्सेज टाइगर बनाने की सोच रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर और पठान एक दूसरे के खिलाफ होते हुए नजर आएंगे।

5. पठान के जिम को लेकर फिल्म: फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू देते हुए संकेत दिया था कि वे फिल्म पठान में जॉन अब्राहम के कैरेक्टर जिम को लेकर एक अलग फिल्म बनायेंगे। इस फिल्म में जिम की पिछली कहानी को दिखाया जायेगा।

6. जोया और रूबीना को लेकर एक फिल्म: सूत्रों के अनुसार फिल्म टाइगर से आईएसआई एजेंट जोया (कैटरीना कैफ) और फिल्म पठान से आईएसआई एजेंट रूबीना (दीपिका पादुकोण) को लेकर भी एक अलग फिल्म बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए जब Govinda ने लिखे थे Anil Kapoor के लिए डायलॉग

Latest Posts

spot_img

you may like