16 में शादी, 17 में बनी मां, फिर ताउम्र बिना पति के रही ये टॉप एक्ट्रेस, शादीशुदा एक्टर संग रहा अफेयर!

डिंपल ने दोबारा अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म 'सागर' से कमबैक किया। सागर उनके करियर की फिर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और डिंपल ने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। डिंपल कपाड़िया ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खूब लाइमलाइट लूटी। वह एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने छोटी सी उम्र में सब कुछ हासिल कर लिया। जल्द ही उनकी शादी हो गई और उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी नाम कमा लिया लेकिन वह ताउम्र अपने पति के बगैर रही। तो चलिए जानते हैं डिंपल कपाड़िया के बारे में…

17 की उम्र में हुई शादी
बता दे, डिंपल कपाड़िया जब 15 साल की थी तभी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्होंने सबसे पहले ऋषि कपूर के साथ काम किया। वह ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘बॉबी’ में नजर आई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पहली फिल्म में नाम कमाने के दौरान डिंपल कपाड़िया चर्चा में आ गई और मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनका अफेयर हो गया। सिर्फ एक साल की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी भी कर ली और 17 की उम्र में डिंपल कपाड़िया बेटी ट्विंकल खन्ना की मां भी बन गई। इसके 2 साल बाद उनके घर बेटी रिंकी खन्ना का जन्म हुआ। दोनों बेटियों की परवरिश के चलते डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड दुनिया से दूरी बना ली।

बेटियों के बाद पति से हुई अलग
जिस एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की बलबूते पर नाम कमाया था मैरिड लाइफ के चलते उनका करियर धीरे-धीरे ढलने की कगार पर आ गया। इतना ही नहीं बल्कि इसी बीच उनके पति यानी कि राजेश खन्ना कभी स्टारडम खत्म हो रहा था। ऐसे में साल 1982 में डिंपल हमेशा अपने पति राजेश खन्ना से अलग हो गई। इसकी खास वजह तो कभी सामने नहीं आई लेकिन कहा जाता है कि राजेश खन्ना शराब के आदी हो गए थे और कई दिनों तक घर नहीं आते थे जिसकी वजह से डिंपल उनसे दूर हो गई लेकिन इन्होंने कभी भी तलाक नहीं लिया। लेकिन ताउम्र वह अपने पति से अलग रही। कहा जाता है कि राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने सनी देओल को डेट किया। इसी बीच साल 2012 में राजेश खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह गए।

कमबैक के बाद बनी बड़ी स्टार
इसके बाद डिंपल ने दोबारा अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘सागर’ से कमबैक किया। सागर उनके करियर की फिर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और डिंपल ने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने ‘राम लखन’, ‘क्रांतिवीर’, ‘बटवारा’, ‘अर्जुन’, ‘नरसिम्हा’, ‘ज़ख्मी औरत’ समेत सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 66 साल की डिंपल कपाड़िया आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। आखिरी बार उन्हें ‘पठान’, ‘तू झूठी में मक्कार’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा वह ‘मर्डर मुबारक’ जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna की वो एक्ट्रेस जो हॉलिडे मनाने के दौरान हुई गायब, फार्महाउस से मिला कंकाल, मचा था हंगामा!

Latest Posts

spot_img

you may like