Amitabh संग शादी के खिलाफ थे Jaya के पिता, रातोंरात शादी कर कपल ने छोड़ दिया था देश, जानें पूरा मामला?

जया और अमिताभ के 2 बच्चे हैं जिनमें बेटा अभिषेक बच्चन है जो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं वहीं उनकी बेटा बेटी श्वेता बच्चन है जो बिजनेस वूमेन है और अक्सर बच्चन परिवार के साथ नजर आती है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी पॉपुलर कपल में से एक है। आज भी यह दोनों बहुत ही खूबसूरती से एक दूसरे के साथ रिश्ता निभा रहे हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं की जया और अमिताभ बच्चन की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। यहां तक इन दोनों की शादी में कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। यह भी कहा जाता है कि इस शादी से जया बच्चन यानी कि जया भादुरी के माता-पिता खुश नहीं थे। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

साधारण तरीके से हुई थी शादी
यह बात उन दिनों की है जब अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार बन गए थे। इस दौरान उनकी फिल्म ‘जंजीर’, ‘सौदागर’, ‘नमक हराम’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी बीच जया बच्चन और अमिताभ ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया, लेकिन शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से हुई। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि इन दिनों अमिताभ बच्चन बहुत बड़े स्टार हुआ करते थे और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी।

ऐसे में फैंस की भीड़ इकट्ठा ना हो जाए जिसकी वजह से बहुत ही साधारण तरीके से यह शादी की गई और अमिताभ बच्चन के दोस्त के घर शादी के फंक्शन रखे गए। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में इसका खुलासा किया था।

रातोंरात रचा ली थी शादी
बता दे इससे पहले ही फिल्म ‘जंजीर’ रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ और जया लंदन घूमना चाहते थे लेकिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने जया को साथ ले जाने के लिए साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यदि जया को साथ ले जाना है तो आपको पहले शादी रचानी होगी। यही वजह थी कि कपल ने रातों-रात शादी रचाने का फैसला किया। इसके बाद 3 जून 1973 को यह दोनों शादी के बंधन में बन गए और अगली सुबह यह लंदन के लिए रवाना हो गए।

खुश नहीं थे जया के पिता?
हरिवंश राय बच्चन की किताब ‘इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम’ में अमिताभ और जया की शादी का वर्णन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि, “हम वहां से निकलते उससे पहले मैंने अपनी नई बहू के पिता को बधाई दी कि उन्हें अमिताभ जैसा दामाद मिला। मैं सोच रहा था कि वो जया के लिए भी ऐसा कुछ कहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा परिवार बर्बाद हो गया।” बता दें जया और अमिताभ के 2 बच्चे हैं जिनमें बेटा अभिषेक बच्चन है जो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, वहीं उनकी बेटी श्वेता बच्चन है जो बिजनेसवूमेन है और अक्सर बच्चन परिवार के साथ नजर आती है।

ये भी पढ़ें: ‘वो हर बात को चुपचाप सुनती और पीछे खड़ी रहती है..’ जब Jaya ने बहू Aishwarya के लिए कही थी ऐसी बातें!

Latest Posts

spot_img

you may like