‘Sholay’ में गब्बर के लिए Amjad Khan नहीं थे पहली पसंद, ऐसे मिला रोल और बन गए खूंखार विलेन!

'शोले' में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा हेमा मालिनी, जया भादुरी, संजीव कुमार जैसे कई कलाकारों ने काम किया था।

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म में नजर आने वाले हर एक छोटे से छोटे किरदार को भी इस फिल्म के माध्यम से बड़ी सफलता हाथ लगी थी। वहीं ‘गब्बर सिंह’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमजद खान का तो क्या ही कहना? यह एक ऐसी मात्रा फिल्म थी जिससे अमजद खान ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। बता दे आज यानी की 27 जुलाई को अमजद खान की पुण्यतिथि है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

कैसे मिला गब्बर का रोल?
बता दें, फिल्म ‘शोले’ से पहले भी अमजद खान कई फिल्मों में नजर आए थे लेकिन साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ ने उनके करियर में चार चाँद लगा दिए। हालांकि शोले में गब्बर के रोल के लिए अमजद खान पहली पसंद नहीं थे। इससे पहले डैनी, रंजीत, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों को गब्बर के रोल के लिए चुना गया था। हालांकि उनके सबके मना करने के बाद यह रोल अमजद खान के हाथों में चला गया और उन्होंने इसे इतनी बखूबी से निभाया कि वह हमेशा के लिए अमर हो गया। बता दे इस रोल के बाद अमजद खान को गब्बर के नाम से ही जाना गया।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुआ था करियर
बता दें, अमजद खान बहुत छोटे से थे तभी उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। अमजद खान ने अपने करियर में ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘याराना’, ‘सत्ते पर सत्ता’, ‘लावारिस’, ‘शोले’, ‘नसीब’ जैसी फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में काम करने के बाद ‘शोले’ से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे।

इसके अलावा हेमा मालिनी, जया भादुरी, संजीव कुमार जैसे कई कलाकारों ने काम किया था। इसी बीच 27 जुलाई 1992 को अमजद खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट की माने तो अमजद खान को मोटापे की बीमारी थी जिसके कारण उन्हें उठने-बैठने में दिक्कत होने लगी थी। इसी बीच वह दुनिया छोड़ गए।

ये भी पढ़ें: कभी ‘शोले’ के Amjad Khan से नफरत करते थे जूनियर बच्चन, Amitabh ने बताई वजह!

Latest Posts

spot_img

you may like