कभी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो थे Akshay Khanna, करिश्मा से होते-होते रह गई शादी, गंजेपन ने डुबाया करियर!

अक्षय को आखिरी बार तब्बू और अजय की फिल्म 'दृश्यम-2' में देखा गया था जो सुपरहिट साबित हुई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अक्षय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मी किरदार निभाए हैं जो दर्शकों को भी खूब पसंद आए। वैसे तो अक्षय विनोद खन्ना के बेटे हैं लेकिन अक्षय खन्ना ने अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़ा नाम कमाया। आज 28 मार्च को अक्षय खन्ना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें….

हमराज से मिली असली पहचान
अक्षय खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना की फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से करियर की शुरुआत की थी। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही लेकिन अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत गए। इसके बाद उन्हें लगातार कई फिल्में ऑफर हुई। इसी बीच अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘बॉर्डर’ में काम किया जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला।

इसके बाद अक्षय खन्ना को फिल्म ‘हमराज’ में काम करने का मौका मिला जिसमें वह पहले हॉफ विलेन और दूसरे हॉफ में पॉजिटिव किरदार में नजर आए और वह इस किरदार से हर तरफ छा गए। इसके बाद अक्षय ने ‘दिल चाहता है’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘आ अब लौट चलें’, ‘इत्तेफाक’, ‘आक्रोश’ और ‘ताल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

करिश्मा से होने वाली थी शादी
बात की जाए अक्षय खन्ना की निजी जिंदगी के बारे में तो एक समय पर उनका नाम पापुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। कहा जाता है कि विनोद खन्ना ने करिश्मा के पिता रणधीर कपूर से अपने बेटे की शादी की बात भी कर ली थी, लेकिन करिश्मा की मां बबीता इस शादी से राजी नहीं थी।

इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि इन दिनों करिश्मा कपूर टॉप एक्ट्रेस थी जबकि अक्षय खन्ना कोई खास हीरो नहीं थे जिसके चलते इन दोनों की शादी होते-होते रुक गई। हालांकि जब अक्षय से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहते हैं। बता दे अक्षय को आखिरी बार तब्बू और अजय की फिल्म ‘दृश्यम-2’ में देखा गया था जो सुपरहिट साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें: जब कोई एक्ट्रेस शादी के लिए राजी नहीं थी.. 10 साल बड़े Saif से शादी के बाद Kareena ने दिया था ऐसा बयान!

Latest Posts

spot_img

you may like