बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस अदा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अदा शर्मा ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से उन्हें सफलता हासिल हुई और आज उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। बता दे आज 11 मई को अदा शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…
बचपन से एक्टिंग की शौकीन थीं अदा शर्मा
बता दें, अदा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने छोटी सी उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। इसके अलावा जब वह दसवीं में थी तभी उन्होंने एक्टिंग के लिए पढ़ाई को टाटा बाय-बाय कहना चाहा। हालांकि घर वालों के समझाने के बाद उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कथक डांस में ग्रेजुएशन किया और बेली, सालसा की भी ट्रेनिंग ली।
इसी बीच उन्होंने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में रजनीश दुग्गल मुख्य किरदार में थे। दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धरी की धरी रह गई। हालांकि फिल्म के बाद अदा शर्मा को लोग नोटिस करने लगे।
इस फिल्म से मिली पहचान
बता दे पहली फिल्म में अदा शर्मा भूतनी के किरदार में नजर आई थी और वह काफी डरावने अंदाज में लोगों को दिखाई दी और लोगों ने भी उन्हें खूब प्यार दिया। इसके बाद अदा शर्मा को ‘हंसी तो फंसी’, ‘कमांडो-2’, ‘कमांडो-3’, ‘हार्ट अटैक’, ‘फिर’ समेत कई फिल्मों में देखा गया। वह साउथ की भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी है।
इसी बीच अदा ने साल 2023 में ‘द केरल स्टोरी’ में काम किया और इस फिल्म के माध्यम से उनके करियर में गजब का उछाल देखने को मिला। इतना ही नहीं बल्कि लोग अब उन्हें ‘केरला गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं।

