हीरो से ज्यादा कमाती हैं Anushka, पति Virat को देती है टक्कर, तीनों खान के साथ फरमा चुकी इश्क!

अनुष्का ने भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी, इसके बाद उनके घर बेटी वामिका और बेटा अकाय का जन्म हुआ।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अनुष्का शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है। शाहरुख से लेकर आमिर, सलमान जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में स्क्रीन साझा कर चुकी है। वर्तमान में अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है जो करोड़ों की मालकिन भी है। बता दे आज 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

शाहरुख़ संग किया डेब्यू
बता दें, अनुष्का शर्मा जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। उनका कभी कोई इरादा नहीं रहा कि वह एक्ट्रेस बनेगी लेकिन उनकी मां हमेशा चाहती थी कि, उन्हें यशराज बैनर की फिल्म मिले और उनकी मां का यह सपना पूरा भी हुआ। दरअसल अनुष्का शर्मा ने यशराज बैनर तले शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई।

शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने के बाद अनुष्का लाइमलाइट में आ गई। इसके बाद उन्हें ‘बदमाश कंपनी’ में काम करने का मौका मिला जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई। इसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ में काम किया जिसमें भी उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद अनुष्का ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही जिसमें ‘जब तक है जान’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘सुल्तान’, ‘यह दिल है मुश्किल’, ‘परी’ जैसी फिल्में शामिल है।

कितनी है अनुष्का की संपत्ति?
बात करें अनुष्का के निजी जीवन के बारे में तो उन्होंने भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी, इसके बाद उनके घर बेटी वामिका और बेटा अकाय का जन्म हुआ। अनुष्का शर्मा वर्तमान में 255 करोड़ की मालकिन है। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा अलग अलग ब्रांड के माध्यम से भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेती है। इसके साथ ही अनुष्का एक विज्ञापन के लिए 3 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करती है।

ये भी पढ़ें: जब Katrina का रोल छीनकर Anushka ने मारी बाजी, 270 करोड़ की फिल्म हुई Flop, शाहरुख़ भी नहीं बचा पाए थे नैया!

Latest Posts

spot_img

you may like